
ऑनर ने अपनी नई 400 सीरीज में पिछले हफ्ते HONOR 400 और HONOR 400 Pro मॉडल्स ग्लोबली लॉन्च किए थे यही फोंस अब होम मार्केट चीन में आ चुके हैं। हालांकि चीन के डिवाइस में ब्रांड ने कुछ अलग भी दिया है। जिसमें बड़ी बैटरी और बेहतर प्रोसेसर शामिल हैं। आइए, आगे इस पोस्ट में बेस मॉडल ऑनर 400 की खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।
HONOR 400 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले:
HONOR 400 में 6.55 इंच का FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन में 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें 100% DCI-P3 कलर गमट सपोर्ट और मजबूत Aluminosilicate ग्लास प्रोटेक्शन भी है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
डिवाइस में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो ग्लोबल वैरियंट में दिए गए Snapdragon 7 Gen 3 से ज्यादा पावरफुल है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज:
HONOR 400 में 16GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह ग्लोबल मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है, जहां अधिकतम 12GB रैम ही मिलती है।

कैमरा:
कैमरा में कोई बदलाव नहीं है। इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा रियर दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। इसके अलावा 12MP का 112-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसमें ऑटोफोकस और 2.5cm मैक्रो शूटिंग की सुविधा है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मौजूद है, यह भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।
बैटरी और चार्जिंग:
HONOR 400 में 7200mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो ग्लोबल मॉडल की 5300mAh बैटरी से काफी बड़ी है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिससे यह तेजी से चार्ज हो सकता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
फोन की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम है, जिसमें मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB-C ऑडियो सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स और इन्फ्रारेड सेंसर भी दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी:
फोन में 5G SA/NSA सपोर्ट है और इसके साथ Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

HONOR 400 कीमत और उपलब्धता
HONOR 400 की चीन में शुरुआती कीमत इस प्रकार है:
- 12GB + 256GB – ¥2,499 (लगभग 28,900 रुपये)
- 12GB + 512GB – ¥2,799 (लगभग 32,400 रुपये)
- 16GB + 512GB – ¥2,999 (लगभग 34,700 रुपये)
यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है और Sea Breeze Blue, Quicksand Pink, Moonlight Silver और Magic Night Black जैसे चार रंगों में आता है।












