
इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए टीजर्स के बाद, NxtQuantum Shift Technologies ब्रांड ने अपने नए AI+ स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। यह फोन जून 2025 के अंत तक Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस नए वेंचर का नेतृत्व माधव सेठ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला स्मार्टफोन पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है, जिसमें स्वदेशी यूजर इंटरफेस और स्थानीयकृत सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि लॉन्च के बाद ग्राहकों के लिए विभिन्न पेमेंट ऑप्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
NxtQuantum Shift Technologies AI+ स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च
- कंपनी का कहना है कि ‘डिजाइन और मेड इन इंडिया’ अप्रोच का उद्देश्य यूजर्स को एक “सीमलेस और सुरक्षित मोबाइल अनुभव” प्रदान करना है।
- बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मजबूत यूजर प्राइवेसी फीचर्स के साथ आएगा।खासतौर इसे डिजिटल सुरक्षा को लेकर बढ़ती जागरूकता को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
- ब्रांड द्वारा पहले जारी किए गए टीजर्स से यह भी पुष्टि हुई थी कि फोन में NxtQuantum OS होगा।

- Flipkart पर जारी डेडिकेटेड लिस्टिंग में फोन की झलक दिखाई गई है, जिसमें सामने की ओर सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट नजर आता है। पावर बटन फोन के दाहिने साइड पर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने #BuiltForYou हैशटैग को भी उजागर किया है।
- कंपनी का कहना है कि उसके पास 250+ शहरों में फैले करीब 280 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें 1000+ टेक्निकल रिसोर्सेज उपलब्ध हैं।
- लॉन्च के समय, कंपनी Flipkart पर ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज स्कीम्स जैसी सुविधाएं भी देगी।
फिलहाल NxtQuantum Shift Technologies के आने वाले AI+ स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब जब इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है, तो आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
इस फोन से अलग माधव सेठ के नेतृत्व वाली Alcatel ने हाल ही में भारत में वापसी की है और Alcatel V3 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra शामिल हैं। इनमें से V3 Ultra में स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है और यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पेटेंटेड NXTPAPER 4-in-1 डिस्प्ले मौजूद है। यह सीरीज Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है।












