6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा सस्ता फोन Realme C73 5G, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • Realme C73 5G आने वाले 2 जून को लॉन्च किया जाएगा।
  • इसे लेकर फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर माइक्रोसाइट लाइव है।
  • कंपनी ने इस डिवाइस को 7.94mm पतला बताया है।

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी सी-सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इससे पहले ब्रांड का Realme C75 5G स्मार्टफोन आया था। वहीं, अब कंफर्म हुआ है कि Realme C73 5G इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर माइक्रोसाइट लाइव है। जहां लॉन्च डेट सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देखी जा सकती है। आइए, आगे मोबाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C73 5G लॉन्च डेट और डिजाइन

  • ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर सामने आए टीजर के अनुसार नया मोबाइल Realme C73 5G आने वाले 2 जून को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन के कलर्स की बात करें तो डिवाइस को तीन आकर्षक रंगों में दर्शाया गया है।
  • डिजाइन के मामले में डिवाइस के बैक पैनल पर वर्टिकल पोजिशन में तीन गोल कटआउट लगाए गए हैं। जिसमें डुअल कैमरा हो सकता है।
  • फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें पंच होल डिजाइन देखने को मिलता है जबकि राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • यह भी कंफर्म हुआ है कि डिवाइस 7.94mm पतला होगा इसमें ग्राहकों को IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट तकनीक दी जाएगी।
  • मिलिट्री गेट शॉक रेजिस्टेंस तकनीक भी मिलेगी। जिससे फोन के गिरने पर ग्राहकों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

Realme C73 5G स्पेसिफिकेशंस

  • बैटरी और चार्जिंग: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर माइक्रोसाइट में सबसे बड़े स्पेसिफिकेशन के रूप में 6000mAh की बैटरी सामने आई है। जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलने वाला है। वहीं, इसे चर्ज करने के लिए 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
  • चिपसेट: परफॉर्मेंस के लिए Realme द्वारा डिवाइस में काफी प्रचलित मिड रेंज चिपसेट MediaTek Dimensity 6300 मिलने की बात कंफर्म हुई है। इससे 5G तकनीक का उपयोग और अन्य कोई भी मोबाइल ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है।

  • स्टोरेज और रैम: फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर कंफर्म हुआ है कि स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4GB +8GB रैम और इंटरनल स्टोरेज के मामले में 128 जीबी सपोर्ट मिलेगा।
  • डिस्प्ले: फोन में ग्राहकों को आई कंफर्ट तकनीक के साथ 120Hz स्क्रीन दी जाएगी। हालांकि डिस्प्ले साइज सामने नहीं आया है लेकिन यह बड़ा डिस्प्ले होगा।
  • अन्य: अन्य फीचर्स के मामले में ग्राहकों को 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड की सुविधा मिलने वाली है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here