
पिछले महीने हमें Google Play Console डेटाबेस पर Vivo के तीन नए फोन Vivo T4 Lite, Y29t 5G और Y19sGT 5G दिखे थे। वहीं, अब T4 Lite को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जो इसके भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत देता है। यह स्मार्टफोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी Vivo T4 Ultra के साथ देखा गया था। यह पिछले साल जून में भारत में लॉन्च हुए Vivo T3 Lite का सक्सेसर होगा। आइए, आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T4 Lite बीआईएस डिटेल्स
- 91mobiles ने Vivo T4 Lite को BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर V2509 के साथ स्पॉट किया है।
- BIS लिस्टिंग में डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन यह मॉडल नंबर पहले की लिस्टिंग्स के जरिए पहले ही कंफर्म हो चुका है।
- BIS (Bureau of Indian Standards) भारत की राष्ट्रीय मानक संस्था है, और इसके सर्टिफिकेशन के बिना कुछ प्रोडक्ट्स को भारत में बेचना या लॉन्च करना संभव नहीं होता है।
- BIS लिस्टिंग के साथ अब उम्मीद की जा सकती है कि Vivo T4 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।

Vivo T4 Lite से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं ?
इन सर्टिफिकेशन्स से यह तो साफ हो गया है कि Vivo T4 Lite का लॉन्च जल्द हो सकता है, लेकिन फिलहाल इसके फीचर्स या डिजाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, चूंकि यह Vivo T3 Lite का सक्सेसर है, इसलिए पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स की उम्मीद की जा सकती है। Vivo T3 Lite में 6.56 इंच की HD+ 90Hz स्क्रीन दी गई थी और यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस था। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई थी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली हुई थी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद था।
Vivo T4 Lite को एक बजट फोन के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। ठीक वैसे ही जैसे T3 Lite को लॉन्च किया गया था। जिसकी भारत में शुरुआती कीमत ₹10,499 थी।











