
असूस ने आज ज़ेनफोन 5 सीरीज में तीन फोन का प्रदर्शन किया। जहां जेनफोन 5 मध्य बजट का फोन है वहीं ज़ेनफोन 5 लाइट कम बजट वाला फोन है जबकि ज़ेनफोन 5ज़ेड प्रीमियम फोन है जो आईफोन 10 और सैमसंग गैलेक्सी एस9 जैसे डिवाइस को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। ग्लास बॉडी डिलाइन में पेश किया गया यह फोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और फीचर्स भी काफी दमदार है। आईफोन की तरह ही इसमें आपको नॉच स्क्रीन फीचर देखने को मिलेगा।
असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड में 6.2-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले डिसपले का उपयोग किया है। फोन में 2.5डी कर्व्ड आईपीस डिसप्ले है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इस कंपनी ने इसे आईफोन 10 की तरह नॉच स्क्रीन दिया गया है जो दो तरफ से उपर की ओर उठी हुई है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर कार्य करता है। फिलहाल यह विश्व का सबसे दमदार चिपसेट है। फोन में आपको 2.7गीगाहट्र्ज कोरयो आर्किटेक्चर वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 630 जीपीयू है। इस फोन को 8जीबी मैमोरी से लैस किया गया है। वहीं फोन की इंटरनल मैमोरी 256जीबी है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने आईएमएक्स363 सोनी सेंसर का उपयोग किया गया है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसमें एक साधारण सेंसर है जबकि दूसरा वाइड एंगल वाला है। फोन में आॅटो नाइट एचडीआर और पोट्रेट मोड जैसे आॅप्शन मिलेंगे। फोन का सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। अच्छी सेल्फी के लिए इसमें पिक्सलमास्टर फीचर है। कैमरे के साथ 16 एआई सेंस डिटेक्शन है वहीं कंपनी ने आईआई फोटो लर्निंग के साथ पेश किया है जो बैकग्राउंड, रंग और नेचर देखकर खुद की रंगों को अडजस्ट कर देता है।
बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर के बाद आपको यह सुरक्षा का भी भरोसा देता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा। रही बात डाटा व कनेक्टिविटी की तो दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ आपको वाईफाई, ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी और यूएसबी टाइप—सी मिलेगा। म्यूजिक के लिए इसमें डीटीएस साउंड है जो लाउडस्पीकर पर भी तेज और अच्छी क्वालिटी का साउंड देने में सक्षम है।
जहां तक असूस ज़ेनफोन 5 की बात है की बात है तो फोन में प्रोसेसर, स्क्रीन और कैमरा सहित कई अंतर है। इस फोन के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ज़ेनफोन लाइट सबसे कम कीमत वाला फोन है। बावजूद इसके कंपनी ने इसे चार कैमरे से लैस किया है। फोन में 20+8एमपी सेल्फी और 16+8एमपी रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


















