Vivo Y04s और Y04e इस वेबसाइट पर आए सामने, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Vivo Y04s और Y04e गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में देखे गए हैं।
  • एक और Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2511 के साथ EEC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है।
  • लिस्टिंग से लगता है कि यह मोबाइल फोंस जल्द ही पेश किए जा सकते हैं।

आने वाले दिनों में Vivo अपनी Y-सीरीज लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी में लग रहा है, जिसमें Vivo Y04s और Vivo Y04e स्मार्टफोन शामिल किए जा सकते हैं। दोनों डिवाइस अब गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में देखे गए हैं, जिससे इनके आधिकारिक नाम और मॉडल नंबर की पुष्टि हो गई है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y04s और Y04e गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्टिंग

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y04s का मॉडल नंबर V2531 है, जबकि Y04e को V2532 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, डाटाबेस में कोई स्पेसिफिकेशन या हार्डवेयर डिटेल्स नहीं दी गई हैं, लेकिन Google Play पर इनकी मौजूदगी से संकेत मिलता है कि इन स्मार्टफोंस का लॉन्च जल्द हो सकता है।

ऊपर बताए गए मोबाइल्स के अलावा एक और अनआनाउंस्ड Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2511 के साथ EEC (Eurasian Economic Commission) सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। EEC लिस्टिंग इसकी Vivo ब्रांड के तहत रजिस्ट्रेशन को कंफर्म करती है, लेकिन Google Play की तरह इसमें भी किसी फीचर या स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।

हालांकि, कंपनी केवल इन्हीं Y सीरीज फोन पर काम नहीं कर रही है। हाल ही में Y19s Pro को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। जिसके बारे में डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Vivo Y19s Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है, जिसमें 264ppi पिक्सेल डेंसिटी, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में Unisoc Tiger T612 SoC है।
    सॉफ्टवेयर: फोन में Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है।
  • कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ एक 0.08MP का डेप्थ सेंसर लगाया गया है। जिसका अपर्चर f/3.0 है। वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here