12,000 रुपये की छूट मिल रही इस Samsung Galaxy S सीरीज स्मार्टफोन पर! कंपनी दे रही फ्लैट डिस्काउंट

Join Us icon
Highlights

  • 12000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर एक सप्ताह के लिए लाया गया है।
  • स्कीम में 512GB Storage वेरिएंट को 256GB के रेट पर ही खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra ब्रांड का सबसे पावरफुल एस सीरीज फोन है।

Samsung का फ्लैगशिप फोन पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन मौका आया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम मोबाइल फोन Galaxy S25 Ultra पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर मिल रहे ऑफर की जानकारी और इस स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultraलॉन्च प्राइसडिस्काउंटसेलिंग प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage₹1,29,999₹12,000₹1,17,999
12GB RAM + 512GB Storage₹1,41,999₹12,000₹1,29,999
12GB RAM + 1TB Storage₹1,65,999₹12,000₹1,53,999
  • सैसमंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर कंपनी ने 12,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया है।
  • कंपनी की ओर से यह बड़ी छूट फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर जारी की गई है।
  • यह स्कीम 15 जून से शुरू हो चुकी है जो आने वाली 22 जून तक चलेगी।
  • इस बीच कोई भी ग्राहक सैमसंग फ्लैगशिप फोन को सस्ते रेट पर खरीद सकता है।
  • सैमसंग ऑफर का लाभ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सहित ऑफलाइन सैमसंग स्टोर्स पर भी मिलेगा।
  • इस 12 हजार की डिस्काउंट के साथ 512GB स्टोरेज मॉडल को 256GB के ही रेट पर पाया जा सकता है।
  • फोन की डिटेल्स जानने और कंपनी वेबसाइट से मोबाइल खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung Galaxy S25 Ultra Price
Rs. 104,999
Go To Store
Rs. 141,999
Go To Store
See All Prices

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.9″ Dynamic AMOLED 2X Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 200MP Back Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 6.9-इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600nits पीक ब्राइटनेस, Vision booster और अडेप्टिव कलर टोन तकनीक मिलती है। यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी और कोर्निंग Gorilla Armor 2 ग्लास से लैस है

प्रोसेसर : गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्ररॉयड 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है।

बैक कैमरा : फोन के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस, 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 10 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।

फ्रंट कैमरा : सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है तथा 80˚ फील्ड ऑफ व्यू (FOV) की सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। साथ ही इस मोबाइल में Fast Wireless Charging 2.0 तकनीक भी मिलती है।

samsung-galaxy-s25-ultra-display-better-than-s24-ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें या नहीं

पावरफुल प्रोसेसिंग

जैसा कि हमने खबर की शुरुआत में ही बोला है गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा सैमसंग का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन है। इस स्मार्टफोन में मौजूद Orion CPU फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। वहीं मोबाइल गेमिंग को स्मूथ व लैगफ्री बनाने के लिए सैमसंग एस25 अल्ट्रा में Vulkan Engine और इम्प्रवूड Ray Tracing भी मिलेगी।

लंबी ओएस अपडेट

Samsung Galaxy S25 Ultra सबसे नए और एडवांस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बना है जो One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल फोन को 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड तथा 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यानी यह मोबाइल अभी से ही Android 22 के लिए तैयार है!

ताकतवर कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 5 कैमरा लेंस लगे हैं। इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 200MP मेन सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस, एफ/3.4 अपर्चर वाला 50MP Telephoto लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10MP कैमरा सेंसर मौजूद है। इस फोन का कैमरा 3x और 5x Optical Zoom सपोर्ट करता है।

Galaxy AI

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है। फोन में Bixby की जगह पर Google Gemini असिस्टेंट को डिफ़ॉल्ट वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में शामिल किया गया है। यह मोबाइल, गूगल ऐप्स और ​थर्ड पार्टी ऐप्स के बीच स्लीमलेस इंटरेक्शन कर यूजर्स को सहुलियत प्रदान करता है। इसके अलावा टेक्स्ट, वॉइस, इमेज और वीडियो के साथ मल्टीमॉडल एआई कपेबिलिटी, AI-पावर्ड कैमरा, स्केच टू इमेज तथा एडवांस एआई वाला वन यूआई 7 भी Galaxy S25 Ultra के बेहतर बनाते हैं।

उपरोक्त प्वाइंट्स सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की खूबियां दर्शाते हैं। 12 हजार रुपये की छूट के साथ इस फोन को खरीदना किफायती भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस फ्लैगशिप फोन को परचेज करने की योजना बना रहे थे, तो डिस्काउंट के साथ इसे खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here