
ओप्पो ने अपनी रेनो 14 सीरीज का विस्तार कर दिया। इसके तहत ब्रांड द्वारा ताइवान में Oppo Reno 14F 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। बता दें कि इससे पहले चीन में Reno 14 और Reno 14 Pro लॉन्च हुए थे। जिनके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं, नए मॉडल Reno 14F 5G की बात करें तो यह 6,000 एमएएच की बैटरी, 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, एंड्राइड 15 जैसी कई खूबियों से लैस होकर आया है। आइए, आगे आपको सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे डिटेल देते हैं।
Oppo Reno 14F 5G स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Oppo Reno 14F 5G में 6.83-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका फुल HD+ रिजॉल्यूशन 2372×1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद हो जाती है। इसमें 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। जबकि सुरक्षा के लिहाज से फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: Reno 14F 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट से लैस है, जो कि मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया है। इसके साथ 12जीबी तक LPDDR4X रैम और 256जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक मिल जाती है। इससे मल्टीटास्किंग आसान बन जाती है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Reno 14F 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस वाला है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो Reno 14F Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें ओप्पो के AI फीचर्स का सपोर्ट भी शामिल है।
- अन्य फीचर्स: Reno 14F 5G में 4290mm² VC हीट डिसिपेशन सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान डिवाइस को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और NFC की सुविधा मिलती है। फोन की बड़ी बैटरी के बावजूद, यह फोन काफी स्लिम है इसकी मोटाई केवल 7.74mm है और वजन मात्र 180 ग्राम है। यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बना देता है।

Oppo Reno 14F 5G कीमत और उपलब्धता
- ताइवान में Reno 14F 5G को दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। डिवाइस के बेस मॉडल 8GB + 256GB की कीमत NTD 12,990 (लगभग 37,000 रुपये ) है।
- टॉप मॉडल 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत NTD 13,990 (लगभग 40,000 रुपये ) रखी गई है।
- यह स्मार्टफोन कलरफुल ब्लू और ट्रैंक्विल ग्रीन जैसे दो कलर्स में सेल होगा।












