
विश्व में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाली मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने कुछ समय पहले ही ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ का फीचर पेश किया था। व्हाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हुआ है। गलती से सेंड हो जाने वाले मैसेज व मीडिया फाईल्स को फीचर के चलते दूसरों की चैट से भी डिलीट किया जा सकता है। व्हाट्सऐप की ओर से इस फीचर के इस्तेमाल के लिए अधिकतम 7 मिनट का समय दिया गया है। लेकिन अब जल्द ही ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक
व्हाट्सऐप के ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ फीचर में जहां अब तक 7 मिनटों के अंदर ही भेजे गए मैसेज को डिलीट किए जाने का आॅप्शन मिलता था, वहीं अब नए अपडेट के बाद 7 मिनट से ज्यादा समय लेकर भी भेजे गए मैसेज डिलीट किए जा सकेंगे। नई अपडेट के बाद व्हाट्सऐप पर 4,096 सेकंड यानि तकरीबन 68 मिनट तक भेजे गए मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा।

वीएबीटाइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्सऐप ने ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ फीचर के लिए नई अपडेट जारी कर दी है। इस नई अपडेट के बाद ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ की समय सीमा 7 मिनट से बढ़कर 4,096 सेकंड हो गई है यानि 1 घंटे से भी ज्यादा। रिपोर्ट के अनुसार नई अपडेट अभी वी2.18.69 बीटा वर्जन पर जारी हुई है।
जियो दे रही है 10जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं यह मुफ्त का लाभ
व्हाट्सऐप की यह नई अपडेट फिलहाल सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए ही पेश हुई है जो धीरे धीरे आम यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ व्हाट्सऐप के सबसे खास और फायदेमंद फीचर्स में से एक है। वहीं जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप अपने वॉयस मैसेज लॉकिंग और स्टीकर पैक के लिए भी जल्द ही नई अपडेट लेकर आने वाली है।





















