144Hz 3D कर्व स्क्रीन, 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा है Moto G96 5G, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • Moto G96 5G फोन जुलाई के महीने लॉन्च किया जाएगा।
  • यह डिवाइस अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें 50MP OIS के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपनी जी-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ने की पुष्टि कर दी है। इसके तहत Moto G96 5G फोन जुलाई के महीने लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर ब्रांड ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी है। इसके साथ ही माइक्रोसाइट में प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन भी सामने आ गया है। आइए, आगे आपको Motorola Moto G96 5G की तमाम जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

Moto G96 5G इंडिया लॉन्च डेट और डिजाइन (कंफर्म)

  • ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट में सामने आया है कि Moto G96 5G 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आप नीचे दी गई इमेज में इसकी जानकारी देख सकते हैं।
  • माइक्रोसाइट में यह भी कंफर्म हुआ है कि यह डिवाइस अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ चार अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया जाएगा।
  • इमेज को देखकर यह भी लगता है कि फोन में वेगन लेदर बैक फिनिश होगा।
  • Moto G96 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और पहले की सीरीज की तरह बीचों बीच मोटोरोला ब्रांडिंग दी गई है। साइड में पावर और वॉल्यूम बटन की पेशकश है।
  • फ्रंट की बात करें तो पंच होल डिजाइन नजर आता है। साथ ही 3D कर्व स्क्रीन दी गई है।

Moto G96 5G स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Moto G96 5G फोन की खूबियों की बात करें तो कंफर्म हुआ है कि ब्रांड द्वारा इसमें 6.67 इंच इंच का 3D कर्व POLED डिस्प्ले मिलेगा। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स ब्राइटनेस, एसजीएस आई-प्रोडक्शन, गोरिल्ला ग्लास 5, 10 बिट 100% डीसीआई-पी3 कलर और डिस्प्ले कलर बूस्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • चिपसेट: फोन को चलाने के लिए परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हो चुकी है। यानी कि इंडियन यूजर्स को परफॉर्मेंस में कोई कमी देखने को नहीं होगी।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700सी प्राइमरी कैमरा होगा। इस कैमरे के साथ ओआईएस तकनीक यानी कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलेगा। वहीं, अभी फ्रंट कैमरा की डिटेल सामने नहीं आई है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

बताते चलें कि फिलहाल Moto G96 5G मोबाइल के इतने ही स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। जबकि सभी खूबियां और प्राइस 9 जुलाई को लॉन्च के वक्त रिवील की जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here