
10 हजार से कम का 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज यानी 2 जुलाई से इंडिया में सबसे नया लो बजट मोबाइल फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। हम बात कर रहे हैं Vivo T4 Lite की जिसकी पहली सेल आज है। यह सस्ता 5जी फोन 50MP Camera के साथ तगड़ी 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है। इस मोबाइल की शुरुआती कीमत जहां 10 हजार रुपये से कम है वहीं लॉन्च ऑफर के तहत 8GB RAM वाला 5G फोन 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo T4 Lite 5G प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹9,999
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹12,999
वीवो टी4 लाइट 5जी फोन भारतीय बाजार में तीन रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी। कंपनी शुरुआती सेल में इस मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के साथ Vivo T4 Lite का स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 9,499 रुपये पड़ेगा। इस रेट में ग्राहकों को 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी।
इसी तरह ऑफर के तहत 6जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 8GB RAM 5G फोन 12,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह बैंक डिस्काउंट SBI, HDFC और Axis Bank के ग्राहकों को मिलेगा जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट पा सकेेंगे। यह लेटेस्ट वीवो फोन आज से ही Titanium Gold व Prism Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 6300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Expandable RAM
- 6.74″ 90Hz LCD Display
- 50MP Rear Camera
- 5MP Selfie Camera
- 15W 6,000mAh Battery
परफॉर्मेंस
वीवो टी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
यह सस्ता वीवो 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम को जोड़कर फोन को 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत दी जा सकती है। वीवो टी4 लाइट LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले
Vivo T4 Lite 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाल स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह सस्ता 5जी फोन आई प्रोटेक्शन (TÜV Rheinland) सर्टिफाइड है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का सस्ता 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
Vivo T4 Lite 5G में पावर बैकअप के लिए मोबाइल में ताकतवर 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन कहा है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 9 घंटे तक BGMI या FreeFire जैसे गेम खेले जा सकते हैं। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए टी4 लाइट में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Vivo T4 Lite 5G फीचर्स
- यह फोन 9 5G Bands सपोर्ट करता है जो जियो, एयरटेल और वीआई नेटवर्क पर फास्ट काम करते हैं।
- यह AI स्मार्टफोन है जिसमें डेली टॉक्स और फोटो के लिए एआई फीचर्स मिलते हैं।
- यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।
- वीवो टी4 अल्ट्रा IP64 रेटेड फोन है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करती है।
- मोबाइल गेमिंग के लिए इस सस्ते वीवो 5जी फोन में Ultra Game Mode दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C मौजूद है।
- म्यूजिक के लिए इसमें 200% डायनामिक वॉल्यूम बूस्टर लगाए गए हैं।
- वीवो टी4 लाइट की 6,000एमएएच बैटरी 5 साल तक की बैटरी हेल्थ के साथ आर्ई है।
- Vivo T4 Lite में दो जेनरेशन की एंड्ररॉयड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी है।
10 हजार से कम के 5G फोन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| Redmi 14C | 9,999 रुपये |
| iQOO Z10 Lite | 9,999 रुपये |
| Samsung Galaxy F06 | 9,999 रुपये |
- Redmi 14C : तगड़ी 5160mAh battery, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और बड़ी 6.99″ 120Hz स्क्रीन
- iQOO Z10 Lite : तगड़ी 6,000mAh Battery, 50MP का कैमरा और Dimensity 6300 चिपसेट
- Samsung Galaxy F06 : Dimensity 6300 प्रोसेसर की पावर, 50MP Dual रियर कैमरा और 5,000mAh Battery












