
Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह मिड बजट रेंज मोबाइल फोन है जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है। मोटो जी96 5जी फोन में 50MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ 144Hz pOLED 3D Curved स्क्रीन दी गई है। इस नए मोटोरोला 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto G96 5G प्राइस
मोटो जी96 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में लाया गया है और 256जीबी स्टोरेज वाला 5जी फोन 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल vegan leather पैटर्न वाले PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB RAM Boost
- 6.67″ pOLED 3D Curved Display
- 50MP Rear Camera
- 32MP Front Camera
- 33W 5,500mAh Battery
परफॉर्मेंस
मोटो जी96 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Hello UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 8-कोर मोबाइल सीपीयू 1.95GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड-कोर + 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 क्वॉड-कोर प्रोसेसर से लैस है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
मेमोरी
यह मोटोरोला का 5जी फोन 8जीबी रैम पर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत देती है। भारतीय यूजर इस स्मार्टफोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीद सकेंगे। मोटो जी96 LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।
डिस्प्ले
Moto G96 5G फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3डी कर्व्ड स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है। इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। मोटो जी96 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलती है और स्क्रीन को कोर्निंग Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर दिया गया है जो 118.6° FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G96 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 53 मिनट का रहा है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटो जी96 5जी फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Moto G96 5G फीचर्स
- इस फोन में 13 5G Bands दिए गए हैं जो सभी मोबाइल सिम में फास्ट इंटरनेट देते हैं।
- डाटा सेफ्टी के लिए इसमें Moto Secure Thinkshield की प्रोटेक्शन मिलेगी।
- फोन स्क्रीन SGS Low Blue Light सर्टिफाइड है जो आंखों को डैमेज से बचाती है।
- मोटो जी96 का कैमरा 6x Digital Zoom तक सपोर्ट करने में सक्षम है।
- इंटरटेनमेंट के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में FM Radio भी चलाया जा सकेगा।
- मजेदार म्यूजिक के लिए Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
- मोबाइल IP68 रेटिंग वाला है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन बनाने में मदद करता है।
- इस फोन में Google Assistant वॉइस कंट्रोल फीचर्स भी मिलते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 और 5GHz Wi-Fi दिया गया है।

Moto G96 5G कंपटीशन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| realme Narzo 80 Pro | 19,999 रुपये |
| iQOO Z10 | 21,999 रुपये |
| Vivo Y300 5G | 21,999 रुपये |
- realme Narzo 80 Pro: 14GB RAM Expansion तकनीक के साथ तगड़ी 6,000mAh बैटरी और फास्ट 80W Ultra Charging
- iQOO Z10: पावरफुल 7,300mAh Battery, 32MP Selfie कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन
- Vivo Y300 5G: 32MP Selfie कैमरा, 80W FlashCharge वाली 5,000mAh बैटरी और स्टाइलिश लुक वाली E4 AMOLED स्क्रीन














