Samsung Galaxy F36 5G स्मार्टफोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

Join Us icon
Highlights

  • Galaxy F36 5G का Flipkart लैंडिंग पेज लाइव हो गया है।
  • इसमें AI फीचर्स और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट होगा।
  • यह Exynos 1380 चिप और Android 15 के साथ आ सकता है।

सैमसंग जल्द ही भारत में अपनी F-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G लॉन्च करेगा। इसे लेकर Flipkart पर लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। जिसमें इसके कुछ प्रमुख फीचर्स और जल्द भारत में लॉन्च होने की बात भी कंफर्म हो गई है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन यह इसी महीने भारत में एंट्री ले सकता है। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F36 5G टीजर

  • Samsung ने Galaxy F36 5G को ‘The Ultimate Hi-FAI Master’ टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे साफ है कि यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा।
  • Flipkart पर इसके लैंडिंग पेज पर ‘Coming Soon’ देखा जा सकता है। जो इसके जल्द लॉन्च का संकेत है।
  • कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Samsung Galaxy F36 5G फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा।
  • यह भी बताया गया है कि आने वाले दिनों में Galaxy F36 5G से जुड़ी और डिटेल्स शेयर की जाएंगी। साथ ही, यूजर्स को फोन जीतने का मौका भी मिलेगा।

Samsung Galaxy F36 5G स्पेसिफिकेशंस और लुक

डिजाइन और लुक: Flipkart पर जारी पोस्टर में दिख रहा है कि Galaxy F36 5G में फ्लैट फॉर्म फैक्टर डिजाइन है। इसका पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल पीछे की तरफ देखा जा सकता है। इसके साथ ही फोन में लेदर फिनिश वाला रियर पैनल देखने को मिल सकता है। यह संभवतः ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आया है जबकि लॉन्च के वक्त और भी रंग आ सकते हैं।

प्रोसेसर: पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy F36 5G फोन में ब्रांड का ही Exynos 1380 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ARM Mali-G68 GPU लगाया जा सकता है जिससे बढ़िया ग्राफिक्स का अनुभव मिल सकता है।

रैम और स्टोरेज: स्पीड के लिए फोन में 6GB रैम, 8जीबी रैम और 128जीबी व 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

डिस्प्ले: फोन के डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें 1080 x 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: आगामी डिवाइस में Android 15 आधारित One UI 7 मिलने की उम्मीद है।

कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और इसके साथ अन्य लेंस लगाए जा सकते हैं। जबकि 4K सपोर्ट होने की बात पहले ही कंफर्म हो गई है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here