
फरवरी के अंत में बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का आयोजन किया गया था। इस इवेंट के दौरान एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन लॉन्च किए गए और सभी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा असूस ज़ेनफोन 5 को लेकर थी। कंपनी ने एक साथ तीन फोन का प्रदर्शन किया था। ज़ेनफोन 5, ज़ेनफोन 5 ज़ेड और ज़ेनफोन 5 लाइट। वहीं अब असूस की ज़ेनफोन 5 सीरीज के चौथे फोन की जानकारी आर्इ है। खबर के मुताबिक कंपनी ज़ेनफोन 5 मैक्स पर भी काम कर रही है।
हालांकि यह फोन अभी तैयार नहीं है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन उजागर हो गए हैं। इस फोन को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी असूस ज़ेनफोन 5 मैक्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में आपको 4जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। इस खबर को सबसे पहले माई स्मार्ट प्राइस ने किया है। भारत में लॉन्च हुआ एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) वाला अल्काटेल 1एक्स
हालांकि इंटरनल मैमोरी के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन ओएस को यहां देखा जा सकता है। लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर काम करेगा। जहां तक अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को 5.7-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। जैसा कि मालूम है असूस की मैक्स सीरीज खास कर बड़ी बैटरी के लिए जानी जाती है। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। हालांकि अब तक कैमरे और कनेक्टिविटी की जानकारी नहीं है। भारत में लॉन्च होने वाला है नोकिया 7 प्लस, जानें क्या होगी इस फोन की कीमत


















