
ओपो ने अप्रैल महीने में OPPO A5 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जो 17,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को अपग्रेडेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही है जिसे OPPO A6 Pro 5G नाम के साथ लाया जाएगा। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। नए ओपो ए6 प्रो 5जी फोन के प्रोसेसर और रैम से जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो ए6 प्रो 5जी फोन को गीकबेंच पर OPPO CPH2781 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन में मीडियाटेक Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.00Ghz से लेकर 2.40Ghz तक तय है। बताते चलें कि ओपो ए5 प्रो भी इसी प्रोसेसेर पर काम करता है। यानी नए मॉडल में परफॉर्मेंस के नाम पर कुछ अपग्रेडेड नहीं मिलेगा।

OPPO A6 Pro 5G फोन गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ सर्टिफाइड हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में यह फोन 8जीबी रैम के साथ अलग-अलग स्टोेरेज ऑप्शन में बिकेगा। वहीं बेंचमार्किंग साइट पर यह भी साफ हो गया है कि अपकमिंग ओपो 5जी फोन ए6 प्रो Android 15 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ मोबाइल फोन में ColorOS 15 दिया जा सकता है।
बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो ओपो ए6 प्रो को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 736 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 2010 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। गीकबेंच पर फिलहाल मोबाइल की अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों इसी मॉडल नंबर से साथ यह 5जी ओपो मोबाइल TUV पर लिस्ट हुआ था जहां 80W फास्ट चार्जिंग दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी।
OPPO A5 Pro 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 8GB RAM के साथ Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए5 प्रो 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

ओपो ए6 प्रो इंडिया में लॉन्च में अभी वक्त लग सकता है। हो सकता है कि कंपनी साल 2025 अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में इसे भारतीय बाजार में उतारे। तब तक अगर आप 18 हजार रुपये तक की रेंज में कोई बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं तो 7,000mAh बैटरी वाले realme P4 और Redmi 15 मार्केट में मिलने वाले सबसे नए और पावरफुल ऑप्शन हैं।
Vivo T4R, Moto G96 और iQOO Z10R इस रेंज के कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं जो मिड बजट में अच्छी परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखते हैं। हमारी टेस्टिंग में इन तीनों मोबाइल फोंस का AnTuTu score 6 लाख से अधिक ही आया है। ये तीनों स्टाइलिश लुक वाले फोन हैं जिनमें Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। बताते चलें कि मोटो जी96 में यूजर्स को हाई 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलेगी।













