
Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया बजट 5G डिवाइस Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी स्क्रीन, मजबूत बैटरी और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। ब्रांड इसे उन यूजर्स को देखते हुए लाया है जो बजट सेगमेंट में लंबे समय तक अपडेट और अच्छे परफॉरमेंस की तलाश में हैं। आइए, आपको Samsung Galaxy A17 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy A17 5G में परफॉरमेंस के लिए Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। जो गेमिंग सहित हर ऑपरेशन को अच्छी तरह कर सकता है। डिस्प्ले के मामले में यह 6.7-इंच Super AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन, 16 मिलियन कलर्स और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाएगा। कैमरा सेटअप में रियर पर 50MP का मेन सेंसर, 5MP वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर लगाया गया है, जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है इसे चार्ज करने के लिए 25वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह One UI 7.0 पर आधारित Android 15 पर काम करता है। Samsung ने इस फोन के लिए 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इसके अलावा फोन में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन, IP54 रेटिंग, Gemini Live, Circle to Search, revamped Key Island 2.0, नॉइज कैंसलेशन, Quick Share, NFC, Samsung Wallet, डुअल सिम सपोर्ट, Bluetooth 5.3, डुअल-बैंड WiFi और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई खूबियां हैं।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Galaxy A17 5G ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शंस में इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसके 6जीबी +128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये, 8जीबी +128GB स्टोरेज की 20,499 रुपये और टॉप मॉडल 8जीबी +256GB की 23,499 रुपये है। आपको HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट 1,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। साथ ही फुल पेमेंट और EMI विकल्प भी दिए गए हैं। यह Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Awesome way to AI is here!
Meet the latest Samsung Galaxy A17 5G, packed with core AI features like Gemini Live and Circle to Search.
What you couldn’t earlier, Now you can with the new awesome! pic.twitter.com/ejVcM3xY3E— Samsung India (@SamsungIndia) August 29, 2025
Galaxy A17 5G प्रमुख तौर से उन ग्राहकों को टार्गेट कर सकता है, जिन्हें बजट रेंज में लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉरमेंस और बड़ा AMOLED डिस्प्ले चाहिए। यह डिवाइस स्टूडेंट, प्रोफेशनल और हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा हो सकता है। इस प्राइस रेंज में Galaxy A17 5G का मुकाबला Redmi Note 14 5G, Moto G86 Power, realme Narzo 80 Pro जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। ये इस रेंज में परफॉरमेंस के मामले में अच्छे हो सकते हैं। हालांकि Galaxy A17 5G सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा से थोड़ा आगे रह सकता है।
यदि आप बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो लंबी बैटरी, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर और अच्छा कैमरा अनुभव प्रदान करे तो Samsung Galaxy A17 5G खरीदने लायक साबित हो सकता है। वहीं, ऐसी ही और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।













