4जीबी रैम और आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

Join Us icon

हाल में खबर दी गई थी कि सैमसंग अपने सी सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को उतार सकती है। ये फोन कंपनी द्वारा इसी साल लॉन्च गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 के ही एडवांस संस्करण हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि सी5 प्रो और सी7 प्रो भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं। हाल में इन फोन्स को भारत में इंपोर्ट किया गया है। हालांकि अब तक सैमसंग के इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आज गैलेक्सी जे7 प्रो के प्रोसेसर का खुलासा हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां यह फोन एसएम-सी7010 नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्ट किया गया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.21गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी उपलब्ध है। लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। वहीं बेंचमार्क टेस्ट में यह सिंगल कोर में 1,000 तक स्कोर करने में सफल रहा जबकि मल्टीकोर में फोन 5,679 तक के स्कोर पर गया।

जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में इंपोर्ट/एक्सपोर्ट ट्रैक करने वाली वेबसाइट जाउबा पर देखा गया था। जहां इस फोन में 5.7-इंच के डिसप्ले की जानकारी दी गई थी। फोन में 1080पी वाला सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हालांकि अब इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि इसे दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

अगले हफ्ते लॉन्च होगा लेनोवो का 6जीबी रैम वाला फोन जुक ऐज

इसी के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल में इस फोन को एसएम-सी5010 मॉडल नाम के साथ भारत में इंपोर्ट किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित हो सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो में मुख्य रूप से स्क्रीन का अंतर हो सकता है।