
सैमसंग ने इस साल फरवरी में Galaxy M16 5G फोन को भारत में पेश किया था। यह फोन सेल के लिए ऑफलाइन स्टोर के अलावा ऑनलाइन स्टोर अमेजन पर लिस्ट हुआ था। जो कि अब आउट ऑफ स्टॉक है। हालांकि जो लोग इस फोन को लेने का प्लान कर रहे थे उनके लिए थोड़ी निराशा तो है लेकिन उसके साथ ही खुशी की भी बात है, क्योंकि कंपनी ने इसके अपग्रेड वर्जन की घोषणा कर दी है। जी हां मैं बात कर रहा हूं Samsung Galaxy M17 5G की।
Samsung अपने नए इस मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M17 5G को भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि करते हुए Amazon इंडिया पर इसका माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। यहां फोन के डिजाइन, कैमरा फीचर्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इस M-सीरीज के फोन को Monster ड्यूरेबिलिटी और आधुनिक AI फीचर्स के साथ टीज किया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M17 5G में No Shake Camera तकनीक के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP OIS (Optical Image Stabilization) प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि फोन का OIS कैमरा हर इमेज को स्थिर और शार्प बना सकता है। यानी वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्वालिटी में ब्लर या शेक की समस्या नहीं होगी। वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

डिजाइन के मामले में यह फोन बेहद स्लिम बॉडी के साथ आने वाला। जिसकी मोटाई मात्र 7.5mm होने की जानकारी ई-कॉमर्स साइट पर दी गई है। इसके साथ ही फोन में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग दी गई है। जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकती है। इसलिए कंपनी इसे Monster Durability के तौर पर प्रमोट कर रही है।
सॉफ्टवेयर और फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G में कई AI-पावर्ड फीचर्स और कंपनी का लेटेस्ट Circle to Search टूल दिया जाएगा। जिससे यूजर्स किसी भी स्क्रीन पर दिख रहे एलिमेंट को तुरंत सर्च कर पाएंगे। यह फीचर पहले सिर्फ Galaxy S-सीरीज में देखा गया था लेकिन अब इसे मिड रेंज मोबाइल्स में भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M17 5G उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है जो पतला स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत बॉडी और बेहतर कैमरा क्वालिटी चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स से लेकर हर उम्र के लोगों को पसंद आ सकता है। भारतीय बाजार में आने के बाद Galaxy M17 5G का मुकाबला Redmi Note 14 5G, iQOO Z10x और OPPO K13 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि, Samsung की ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम फीचर्स इसे आगे रख सकते हैं।
यदि आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जो कैमरा क्वालिटी, परफॉरमेंस, डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी दे तो Samsung Galaxy M17 5G आपके बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसलिए आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च के दिन आपको फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।









