12,499 रुपये के ऑफर प्राइस में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M17 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5,000mAh

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपनी एम-सीरीज का पोर्टफोलियो आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत Samsung Galaxy M17 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। यह फोन अपने पिछले मॉडल Galaxy M16 5G की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ उतारा गया है। इसमें 5nm बेस्ड Exynos 1330 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे कीमत, खूबियां और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M17 5G Moonlight Silver और Sapphire Black जैसे दो कलर्स में पेश हुआ है। इसका बेस वैरियंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये, 6GB + 128GB वैरियंट 13,999 रुपये और टॉप-एंड मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज 15,499 रुपये का है। यह 13 अक्टूबर से Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 500 रुपये का बैंक कैशबैक मिलेगा। साथ ही सभी प्रमुख बैंक और NBFC पार्टनर्स के माध्यम से 3 महीने तक का No Cost EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M17 5G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्क्रीन को Gorilla Glass Victus की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह 7.5mm स्लिम प्रोफाइल वाला है। इसे IP54 रेटिंग मिली हुई है जो धूल और पानी से सुरक्षित रख सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50MP का मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। बता दें कि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

डिवाइस में में 5nm बेस्ड प्रोसेस वाला Exynos 1330 चिपसेट लगाया गया है। साथ में 4GB RAM +128GB स्टोरेज है। Samsung Galaxy M17 5G ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 आधारित One UI 7 के साथ पेश हुआ है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी और OS अपडेट्स देने का वादा किया है। इसके अलावा कई आधुनिक AI-पावर्ड फीचर्स और कंपनी का लेटेस्ट Circle to Search टूल दिया जाएगा। जिससे यूजर्स किसी भी स्क्रीन पर दिख रहे एलिमेंट को तुरंत सर्च कर पाएंगे। यह फीचर पहले सिर्फ Galaxy S-सीरीज में देखा गया था लेकिन अब इसे मिड रेंज मोबाइल्स में भी दिया जा रहा है।

Galaxy M17 5G उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकता है जो सस्ते में 5G स्मार्टफोन चाहते लेना चाहते हैं। यह फोन बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा और बड़ी बैटरी वाला है इसलिए सभी वर्ग के लोगों को पसंद आ सकता है। हालांकि आप इसमें ज्यादा हैवी टास्क नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यह रोज के उपयोग और बेसिक कामों के लिए अच्छा रह सकता है। इस कीमत में Galaxy M17 5G का मुकाबला बाजार में मौजूद Redmi Note 14 5G, iQOO Z10x और realme Narzo 70 Turbo जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप सस्ते 5जी मोबाइल की तलाश में है और सैमसंग ब्रांड पसंद है तो Samsung Galaxy M17 5G खरीद सकते हैं। जबकि थोड़ा और दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं और कंपनी कोई भी चलेगी तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।


Samsung Galaxy M17 5G Price
Rs. 12,999
Go To Store
Rs. 12,999
Go To Store
Rs. 14,499
Go To Store
See All Prices

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here