लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Lava Agni 4 स्मार्टफोन के कलर्स और डिजाइन की डिटेल्स

Join Us icon

Lava अपने अगले स्मार्टफोन Lava Agni 4 को 20 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में जारी किए गए टीजर्स के जरिए इसकी पुष्टि की थी। वहीं, अब नए टीजर पोस्टर में इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की जानकारी कंफर्म हो गई है। इसमें फोन के रियर पैनल को साफ तौर पर दिखाया है साथ ही कलर्स की डिटेल्स भी बताई गई है। आइए, लावा की आगामी पेशकश के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया पोस्ट में देख सकते हैं कि Lava Agni 4 में कंपनी ने डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव किया है। इसमें नया हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और डुअल LED फ्लैश लगा है। यह डिजाइन पिछले मॉडल Lava Agni 3 से बिल्कुल अलग लग रहा है। जिसमें ट्रिपल कैमरा और सेकेंडरी रियर डिस्प्ले दिया गया था। यही नहीं नए मॉडल का डिजाइन पहले की तुलना में प्रीमियम और मजबूत लग रहा है क्योंकि इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है।

कलर्स की बात करें तो Lava Agni 4 को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिसमें Lunar Mist और Phantom Black शामिल होंगे। दोनों ही रंग फोन को फ्लैगशिप टच देते हैं। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ अतिरिक्त बटन भी देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह बटन शटर-की की तरह काम कर सकता है। जिसे ग्राहक कैमरा लॉन्च करने के लिए या अन्य ऐप्स या फीचर्स के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं। यह फीचर फोन को यूजर फ्रेंडली बना सकता है और यूजर्स को लुभा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Lava Agni 4 में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में डुअल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी प्रदान कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बड़ी बैटरी, बढ़िया परफॉरमेंस और लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं।

यदि आप ऐसा भारतीय स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम लुक, बड़ी बैटरी और बढ़िया परफॉरमेंस दे तो Lava Agni 4 आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। यह फोन realme Narzo 80 Pro, Redmi Note 14 5G और iQOO Z10x जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। हम लॉन्च पर आपको अग्नि 4 की फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।


Lava Agni 4 Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here