
Oppo अपनी Reno 15 सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में है। इसमें Oppo Reno 15 और Oppo 15 Reno Pro आएंगे। यह चीन में आने वाले 17 नवंबर को लॉन्च होंगे। वहीं, इनके लॉन्च से पहले ही खबर है कि कंपनी इस लाइनअप में एक और फोन जोड़ सकती है। जिसे Oppo Reno 15c नाम से लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है इसे लेकर ब्रांड द्वारा जल्द ऐलान हो सकता है। आइए, आगामी डिवाइस के बारे में लेटेस्ट अपडेट विस्तार से जानते हैं।
आगामी Oppo Reno 15c को लेकर जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन और एक्सपीरियंस ने शेयर की है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह मॉडल Reno 15 और 15 Pro के बाद अलग से लॉन्च किया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 15 सीरीज में तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज होंगे। जिसमें 6.32 इंच, 6.59 इंच और 6.78 इंच शामिल हैं। बता दें कि China Telecom की लिस्टिंग से यह पुष्टि हुई है कि 6.32 इंच वाला मॉडल Reno 15, 6.78 इंच वाला मॉडल Reno 15 Pro हो सकता है। वहीं, बिना नाम वाला 6.59 इंच मॉडल संभवतः Oppo Reno 15c हो सकता है। हालांकि इसके नाम को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बीते दिन आए लीक के अनुसार Oppo Reno 15 Pro फोन में 6.78-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है। फोन के कैमरा सेटअप में कंपनी 200MP का OIS वाला प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकती है। वहीं, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Oppo Reno 15 Pro लॉन्च होने पर Vivo V60 सीरीज और Samsung Galaxy A56 5G जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि वीवो के प्रीमियम कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी सहित अन्य लेटेस्ट फीचर्स के चलते आगामी फोंस आगे रह सकते हैं।

यह सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो फोटोग्राफी, डिजाइन और परफॉरमेंस शानदार चाहते हैं। इस लाइनअप का Reno 15 Pro अपने 200MP कैमरे, बड़ी बैटरी और Dimensity चिपसेट की वजह सीरीज में सबसे आगे रह सकता है।
यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो डिजाइन, कैमरा क्वालिटी और बैटरी सहित परफॉरमेंस में बढ़िया रहे तो आप आगामी वीवो फोंस का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)









