
टेक कंपनी कूलपैड ने नए साल की शुरूआत में अपने 3 प्रसिद्ध स्मार्टफोंस के दाम कम कर अपने फैन्स को तोहफा दिया था। कूलपैड की ओर से तब 6,000 रुपये तक की छूट दी जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर अपने ग्राहकों को एक और सरप्राइज़ देते हुए कूलपैड ने अपना सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। कूलपैड की ओर से मेगा 4ए स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया गया है जो सिर्फ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही बिकेगा।
कूलपैड मेगा 4ए की घोषणा कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से की है। कंपनी ने ट्वीट के जरिये कूलपैड मेगा 4ए के बाजार में पेश किए जाने की जानकारी दी है। कूलपैड ने बताया है कि यह फोन आॅफलाईन एक्सक्लूसिव फोन है जो 5,999 रुपये की कीमत पर सिर्फ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।
Presenting the brand new Coolpad Mega 4A. Rush to your nearest retail store to experience this smartphone! #CoolpadMega4A #CoolpadIndia pic.twitter.com/CpgvVZIaib
— Coolpad India (@CoolpadInd) April 8, 2018
कूलपैड की ओर से हालांकि अभी तक मेगा 4ए की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट में कुछ बातें की जानकारी शामिल की गई है। ट्वीट के मुताबिक कूलपैड मेगा 4ए एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 5-इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।
फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं मेगा 4ए स्मार्टफोन में डुअल सिम का यूज़ किया जा सकता है। ट्वीट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। कूलपैड मेगा 4ए को सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















