
Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च से पहले ऑनलाइन देखा गया है। यह वियतनाम के रिटेलर The Gioi Di Dong की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। जहां इसके डिजाइन और फुल स्पेसिफिकेशंस पता चल गए हैं। इसके साथ ही टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Realme 16 5G के जल्द ही भारतीय बाजार में आने की बात पोस्ट की है। आइए, आपको तमाम जानकारी विस्तार से देते हैं।
सामने आई लिस्टिंग के अनुसार डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16 5G में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें AGC DT-Star D+ टेम्पर्ड ग्लास का उपयोग हुआ है।
डिजाइन के मामले में फोन में बैक पैनल पर वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसकी झलक आप इमेज में देख सकते हैं यह Google Pixel स्टाइल कैमरा बार की तरह लगता है। इसमें खास रियर सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से बेहतर फ्रेमिंग के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो ले पाएंगे। डाइमेंशन की बात करें तो Realme 16 5G का साइज 158.3 × 75.13 × 8.1mm और वजन 183 ग्राम सामने आया है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम और बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है।

ग्लोबल लिस्टिंग के मुताबिक Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। जिसमें दो कोर 2.5GHz और छह कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। फोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है, साथ ही USB स्टोरेज एक्सपेंशन का सपोर्ट होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 16 पर रन करेगा।
कैमरा सेटअप में Realme 16 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा है, जिसमें ब्यूटीफाई, बैकग्राउंड रिमूवल, टाइम-लैप्स और वाइड-एंगल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
फोन को पावर देने के लिए इसमें बड़ी 7000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी है। जो 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 60W का फास्ट चार्जर भी शामिल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग्स भी मिली हैं, जो इस सेगमेंट में फोन को शानदार विकल्प बना सकती हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Realme 16 5G में डुअल सिम 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, NFC, इंफ्रारेड, OTG और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो ऑडियो आउटपुट का भी काम करता है। इसके अलावा फोन में कॉल रिकॉर्डिंग, स्मार्ट साइडबार, वन-हैंडेड मोड, सर्कल टू सर्च, चाइल्ड स्पेस, ग्लव मोड और डबल टैप टू वेक जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं।
लिस्टिंग में इसके फरवरी 2026 में लॉन्च होने का जिक्र है। यह फोन वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। जिसमें वाइट वैरियंट को Aurora Wing Back फिनिश के साथ दिखाया गया है, जो रोशनी पड़ने पर हल्का कलर शिफ्ट इफेक्ट दे सकता है।
भारत लॉन्च को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव का कहना है कि Realme 16 5G (मॉडल नंबर RMX5171) भारतीय बाजार में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन Air White और Air Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है। उम्मीद है इसकी लॉन्च डेट को लेकर जल्द आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।
Exclusive ✨
These are the colour and storage variants of the upcoming Realme 16 5G for the Indian market:
realme 16 5G (RMX5171 | India)
• 128 GB | 8 GB – Air White
• 256 GB | 8 GB – Air White
• 256 GB | 12 GB – Air White
• 128 GB | 8 GB – Air Black
• 256 GB | 8 GB – Air… https://t.co/utbDk8HDMB pic.twitter.com/WSRW2LGu4v— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 15, 2026
यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया मिड रेंज फोन देख रहे हैं जिसमें बढ़िया परफॉरमेंस, कैमरा और बड़ी बैटरी मिले तो Realme 16 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी कोई जानकारी मिलने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









