
Samsung Galaxy A56 5G फोन मार्च 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। अब पूरे एक साल बाद इस स्मार्टफोन का सक्सेसर यानी Samsung Galaxy A57 मार्केट में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस तक इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर अपकमिंग सैमसंग फोन गैलेक्सी ए57 फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।
Samsung Galaxy A57 5G फोन को ट्राई-क्लस्टर सीपीयू सेटअप वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का चिपसेट 1.95GHz बेस फ्रिक्वेंसी वाला होगा जिसमें 2.6GHz से लेकर 2.9GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। फिलहाल प्रोसेसर पर नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन इस बात के प्रबल आसार हैं कि ये वाला चिपसेट अपकमिंग Exynos 1680 हो सकता है।

टेना पर इस अपकमिंग सैमसंग फोन के दो मेमोरी वेरिएंट्स सामने आए हैं। इनमें 8GB RAM + 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage शामिल है। लिस्टिंग के मुताबिक यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ सैमसंग का ही One UI 8 भी मिल सकता है। गौरतलब है कि सैमसंग स्मार्टफोन लंबी ओएस अपडेट के साथ आते हैं। Galaxy A57 को भी 6 एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए57 को टेना पर 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले से लैस बताया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंचहोल स्क्रीन होगी जिसपर 16एम कलर सपोर्ट प्राप्त होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। अनुमान है कि फोन स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है। इस सेटअप में 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX906 सेंसर हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के नए स्मार्टफोन Galaxy A57 को 12-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
टेना पर Samsung Galaxy A57 5G फोन की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 4905एमएएच की बताई गई है। अंदाजा है कि कंपनी इस फोन को मार्केट में 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। बड़ी बैटरी स्मार्टफोंस के ट्रेंड में यह कुछ कम लग सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बताते चलें कि टेना पर फोन डायमेंशन 161.5 x 76.8 x 6.9mm और वजन 182 ग्राम बताया गया है।

Samsung Galaxy A57 लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह मोबाइल मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है। चर्चा है कि अगले महीने कंपनी की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 series आ सकती है। ऐसे में गैलेक्सी एस26 सीरीज के कुछ समय बाद ही कंपनी गैलेक्सी ए57 को पेश करेगी। यह मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है।
Samsung Galaxy A56 की बात करें तो यह मोबाइल 38,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई थी। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 44,999 रुपये में लाया गया था। बताते चलें कि बीते दिनों इस मोबाइल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है इसलिए अब सभी वेरिएंट्स का रेट बढ़ सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए56 की फुल डिटेल (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है।











