
भारतीय बाजार में अब किफायती Smart TV की दौड़ और तेज हो गई है। फेमस टेक ब्रांड Thomson ने इंडिया में अपना नया 32-इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है। यह JioTele OS पर चलने वाला टीवी है जिसकी कीमत सिर्फ 9,499 रुपये है। इस सस्ते स्मार्ट टीवी के फीचर्स और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स आप विस्तार से आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत और उपलब्धता की ही बात करें तो नया Thomson 32-इंच QLED TV 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस टीवी की सेल 22 जनवरी से शुरू हो रही है। जो लोग सस्ते रेट में स्मार्टटीवी खरीदने उनके लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बताते चलें कि कंपनी ने इसे इंडिया का पहला 32-इंच स्क्रीन वाला Jio Tele OS TV बताया है।

डिस्प्ले और डिजाइन पर नजर डालें कंपनी ने इसे बेजल लेस डिजाइन पर पेश किया है। टीवी में यूजर्स को 1366 × 768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 32-इंच एचडी रेडी स्क्रीन मिलेगी। थॉमसन ने इसमें QLED पैनल पर इस्तेमाल किया है जिसपर HDR और 350nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड का दावा है कि ये वाला टीवी इस सेग्मेंट के अन्य LED TV की तुलना में अधिक शार्प, कॉन्ट्रास्ट और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन कर सकता है।
नया 32-इंच स्क्रीन वाला Thomson Smart TV Amlogic प्रोसेसर पर काम करता है। टीवी में 1GB RAM लगाई गई है जिसके साथ 8GB storage मिलेगी। यह AI वाला टीवी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के चलते यूजर्स को उस तरह के ही कंटेंट की ही रिकमेन्डेशन मिलेगा जो वो देखना पसंद करते हैं। बताते चलें इस टीवी के साथ कंपनी voice-enabled remote दे रही है जिसमें सिर्फ एक बटन दबाकर ही टीवी को बोलकर कमांड दी जा सकेगी।

टीवी रिमोट की बात करें तो इसमें Netflix, JioCinema, Jio Hotstar और YouTube के लिए शार्टकट बटन भी लगाए गए हैं। इन फेमस OTT Apps के साथ JioTele OS के चलते इसमें Jio के डिजिटल इकोसिस्टम का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी 300+ JioGames, 400 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स और रीजनल ओटीटी ऐप्स इसमें चलाए जा सकेंगे।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इस नए 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी में Dual-band Wi-Fi, Bluetooth, 2 HDMI, 2 USB पोर्ट, एक ऑप्टिकल डिजीटल ऑडियो आउटपुट का सपोर्ट दिया गया है। म्यूजिक मजा लेने के लिए इस टीवी में 36W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं जो सराउंड साउंड सपोर्ट करते हैं। वहीं कंपनी ने इसमें डेडिकेटेड मूवी, म्यूजिक और स्पोर्ट्स जैसे ऑडियो मोड्स भी दिए हैं।









