
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज लॉन्च हुई है। इसमें REDMI Note 15 Pro और REDMI Note 15 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में आपको REDMI Note 15 Pro 5G की जानकारी दे रहे हैं। यह नया स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले, फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, तगड़ी ड्यूरैबिलिटी और बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
कंपनी ने REDMI Note 15 Pro 5G को Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर ऑप्शंस में बाजार में उतारा है। इसकी सेल भारत में 4 फरवरी 2026 से mi.com, amazon.in और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। कीमत की बात करें तो REDMI Note 15 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की रिटेल कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और 8GB+256GB ऑप्शन की कीमत 31,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank, SBI और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद बेस मॉडल की लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये हो जाती है।

REDMI Note 15 Pro 5G में 6.83-इंच का फ्लैट CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट वाला है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 वाइड कलर गैमट, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं, TÜV Rheinland के Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए सुरक्षित बनाते हैं।
डिजाइन और ड्यूरैबिलिटी के मामले में REDMI Note 15 Pro 5G इस सेगमेंट शानदार माना जा सकता है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह कठिन परिस्थितियों में भी खराब नहीं होगा। फोन का वजन 210 ग्राम है और इसे REDMI Titan Durability स्ट्रक्चर के साथ डिजाइन किया गया है। जो ड्रॉप, बेंड और कंप्रेशन से बेहतर सुरक्षा दे सकता है।

परफॉरमेंस के लिए REDMI Note 15 Pro 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड दे सकता है। इसके साथ Mali-G615 GPU लगा है। फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है और इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। यह डिवाइस Xiaomi HyperOS पर काम करता है सह ही Xiaomi Offline Communication जैसे एडवांस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
ग्राहकों को REDMI Note 15 Pro 5G का कैमरा शानदार लग सकता है। क्योंकि इसमें 200MP का OIS-सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 16–इन-1 पिक्सल बिनिंग और बड़े 1/1.4-इंच सेंसर के साथ आया है। यह कैमरा 2x और 4x इन-सेंसर जूम के साथ मल्टी-फोकल लेंथ सपोर्ट करता है और DAG HDR टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर डायनामिक रेंज दे सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI Creativity Assistant के जरिए AI Erase Pro, AI Remove Reflection, AI Sky, AI Beautify और AI Image Enhancement जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
बैटरी के मामले में REDMI Note 15 Pro 5G में 6580mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। यह 45W टर्बो चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi Surge बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से कंपनी का दावा है कि बैटरी 1600 चार्ज साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 400 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट के साथ Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो दे सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और डुअल सिम के साथ eSIM सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है, जबकि Google Gemini और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं।
REDMI Note 15 Pro 5G उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो मिड-रेंज में फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा, बेहद मजबूत बॉडी, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले लेना चाहते हैं। यदि आप भी इन दिनों नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह आपको कम कीमत में फ्लैगशिप अनुभव दे सकता है आप इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











