
रियलमी ने पिछले साल नवंबर महीने में अपना लो बजट स्मार्टफोन realme C85 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह 15,499 रुपये की कीमत पर 7000mAh बैटरी, IP69 Pro रेटिंग और 144Hz स्क्रीन लेकर आया था। अब कंपनी इसी ‘सी’ सीरीज में एक और सस्ता 5जी फोन realme C83 जोड़ने जा रही है। 91मोबाइल्स को फोन लॉन्च और कंपनी अनाउंसमेंट से पहले ही इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन की रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है।
91मोबाइल्स को रियलमी सी83 5जी फोन की जानकारी इंडस्ट्री सोर्स के जरिये प्राप्त हुई है। हमें मिली सूचना के अनुसार यह सस्ता रियलमी स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में मार्केट में उतार दिया जाएगा। कुछ ही दिनों में कंपनी इसे टीज़ करना शुरू कर देगी और लॉन्च डेट अनाउंस कर देगी। हमें मिली खबर के मुताबिक फरवरी महीने में ही realme C83 5G फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक यह RMX5256 मॉडल नंबर वाला फोन होगा जिसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त सूचना के अनुसार रियलमी सी83 5जी के बेस वेरिएंट को 4GB RAM + 64GB Storage पर पेश किया जाएगा। फोन के दूसरे वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी। वहीं realme C83 5G फोन के टॉप वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा।
realme C83 5G स्मार्टफोन को कंपनी इंडियन मार्केट में दो कलर मॉडल्स में पेश करेगी। सोर्स के अनुसार इस सस्ते 5जी फोन को स्प्राउटिंग ग्रीन (Sprouting Green) और ब्लूमिंग पर्पल (Blooming Purple) कलर में बेचा जाएगा। हमारा अनुमान है कि रियलमी सी83 15 हजार से कम का मोबाइल बनकर आएगा। बहरहाल इस स्मार्टफोन की जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

realme C85 5G फोन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 4GB+128GB वेरिएंट को 15,499 रुपये में और 6GB+128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन लगाई गई है।
पावर बैकअप के लिए यह रियलमी 5जी फोन 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसमें 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी85 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। बताते चलें कि realme C85 5G मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसमें IP69 Pro रेटिंग भी मिलती है।








