Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट, सामने आए स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

सैमसंग की अपकमिंग A-सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं। यह Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G नाम से एंट्री लेंगे। इनके आने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि यह Google Play Console पर स्पॉट हुए हैं। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G की बात करें तो Google Play Console पर इसे A37x डिवाइस कोड के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलग-अलग रीजनल मॉडल नंबर SM-A3760, SM-A376B, SM-A376E, SM-A376U, SM-A376U1, SM-A376W और SM-S376V सामने आए हैं। लिस्टिंग में “SM-A376U” मॉडल नंबर दिखा है, जहां “U” टेक्स्ट अमेरिका के कैरियर-लॉक्ड वैरियंट की ओर इशारा करता है।

लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन में Samsung का s5e8845 SoC मिल सकता है। जो Exynos 1480 का कोडनेम है। इसके साथ Samsung Xclipse 530 (1300MHz) GPU दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है। इसमें 6GB रैम दी जा सकती है।

डिजाइन के मामले में Galaxy A37 5G अपने पिछले मॉडल जैसा ही नजर आता है। इसमें वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन सर्कुलर कैमरा कटआउट हैं, जबकि LED फ्लैश कैमरा के बाहर दाईं ओर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले है। जिसके तीन किनारों पर मोटे बेजल और नीचे थोड़ा मोटा चिन दिखाई देता है। दाईं ओर की-आइलैंड में वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। लिस्टिंग में ब्लैक कलर सामने आया है। इसके अलावा TUV सर्टिफिकेशन के जरिए 4905mAh बैटरी और 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है।

यदि बात करें Samsung Galaxy A57 5G की, तो इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले ही TENAA और गीकबेंच सर्टिफिकेशन के जरिए सामने आ चुके हैं। Google Play Console लिस्टिंग ने इन जानकारियों की दोबारा पुष्टि हुई है। इसे A57x डिवाइस कोड के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मॉडल नंबर SM-A5760, SM-A576B, SM-A576Q, SM-A576U1, SM-A576W और SM-A576Z बताए गए हैं। यह भी अलग-अलग मार्केट्स के लिए रीजन-स्पेसिफिक वेरिएंट्स हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। जिसके साथ Samsung Xclipse 550 (1200MHz) GPU जोड़ा जा सकता है। यह डिवाइस भी Android 16 पर रन कर सकता है। साथ ही 8GB रैम के साथ आ सकता है। डिजाइन के मामले में यह पूर्व में आए Samsung Galaxy A56 5G जैसा ही दिखता है और लिस्टिंग में ग्रे कलर ऑप्शन दर्शाया गया है। TUV सर्टिफिकेशन में इसकी बैटरी साइज सामने नहीं आई है, लेकिन 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की दिखी है।

अब तक आए सर्टिफिकेशन और लिस्टिंग्स को देखते हुए लगता है कि Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उतार सकता है। जिसके बाद इंडिया में भी एंट्री संभव है। यह फोंस मिड रेंज में अच्छे ऑप्शंस बन सकते हैं। इसलिए आप इनका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी कोई अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here