
Realme ने अपने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार Realme 15T 5G, Realme 15x 5G और Realme C85 5G की कीमतें 27 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। इसलिए यदि आप इन फोंस में से किसी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो नया प्राइस चेक कर सकते हैं।
पहले Realme 15T 5G के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 22,999 रुपये कर दिया गया है। इसका 8GB + 256GB वैरियंट पहले 22,999 रुपये में मिल रहा था, जो अब 24,999 रुपये हो गया है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़ाकर 26,999 रुपये कर दी गई है। यानी सभी मॉडल 2,000 रुपये महंगे हुए हैं।

Realme 15x 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 16,999 रुपये थी, जो अब 18,999 रुपये हो गई है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 17,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस फोन पर भी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
बजट सेगमेंट के Realme C85 5G के 4GB +128GB वैरियंट की कीमत पहले 15,499 रुपये थी, जिसे अब 16,499 रुपये कर दिया गया है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। यानी फोन पर 1,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

पिछले साल के महीनों से ही में मेमोरी कंपोनेंट्स (DRAM और NAND) और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की लागत में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट का असर अब मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोंस पर भी दिख रहा है। रियलमी ही नहीं ओप्पो, वीवो, मोटोरोला और सैमसंग जैसे कई ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं।
रियलमी की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट से ग्राहकों को झटका लग सकता है क्योंकि 2,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। कम बजट वाले सेगमेंट में यह बदलाव ग्राहकों के फोन लेने के फैसले को बदल सकता है।
यदि आप Realme 15T 5G, 15x 5G या C85 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको नई कीमत के अनुसार ही पैमेंट करना होगा। उम्मीद यह भी है आने वाले समय में अन्य मॉडल्स भी बढ़े हुए दाम के साथ सेल हो सकते हैं। इसलिए ऐसी ही और अन्य टेक की खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।












