भारत में 10 मार्च को लॉन्च होगा Poco C85x 5G, 32MP कैमरा और नया डुअल-टोन डिजाइन आया सामने

Join Us icon

Poco ने भारत में अपने अगले C-सीरीज स्मार्टफोन Poco C85x 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव की है, जहां इस फोन की लॉन्च डेट और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 10 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टीजर पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar को Poco C85x 5G स्मार्टफोन के साथ देखा जा सकता है, जिससे फोन का रियर डिजाइन भी सामने आया है। कंपनी इस डिवाइस को “Battery Ka Khiladi” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है, जिससे लगता है कि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी क्षमता या लंबी बैटरी लाइफ हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो Poco C85x 5G में डुअल-टोन फिनिश देखने को मिला है। इसका रियर पैनल गोल्डन कलर में दिखाई देता है, जिसमें एक हिस्सा मैट या प्लेन फिनिश के साथ है जबकि दूसरा टेक्सचर्ड डिजाइन में दिया गया है। फोन के ऊपरी बाएं कोने में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो सर्कुलर कटआउट मौजूद हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिखा है, जबकि LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर प्राइमरी सेंसर के पास देखा जा सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार Poco C85x 5G में 32MP AI रियर कैमरा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी के Poco C85 5G से लोअर वर्जन के रूप में आ सकता है। फिलहाल इसके बाकी स्पेसिफिकेशन जैसे प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

Poco C85x 5G फोन का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल लॉन्च हुए Poco C71 से मिलता-जुलता लग रहा है। हालांकि दोनों के डिजाइन में हल्का अंतर भी देखने को मिलता है। जहां C71 में ग्रिल-स्टाइल टेक्सचर दिया गया था। वहीं, नए मॉडल में थोड़ा सिंपल टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिला है।

हम 10 मार्च के लॉन्च इवेंट के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। यदि कंपनी इसे कम कीमत के साथ पेश करती है, तो यह बजट 5G सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं।

पिछले साल लॉन्च हुए POCO C85 5G की बात करें तो इसमें 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ स्क्रीन है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पानी की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह एंड्राइड 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

पावर बैकअप के लिए POCO C85 5 में 6000mAh बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here