Samsung Galaxy A57 रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन और फीचर्स

Join Us icon

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy A-सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर पहले ही कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, लॉन्च से पहले ही यह डिवाइस यूरोप की एक रिटेलर वेबसाइट पर दिखाई दिया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिटेलर लिस्टिंग में आगामी Samsung Galaxy A57 का आधिकारिक देखने वाला रेंडर सामने आया है। तस्वीरों के अनुसार इसमें फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जो पिल-शेप्ड मॉड्यूल के अंदर रखा गया है। इसके अलावा फोन में Samsung का “Key Island” बटन लेआउट भी देखने को मिलता है, जबकि बैक पैनल का डिजाइन काफी क्लीन रखा गया है। रेंडर में फोन के बेजल्स भी पहले के मुकाबले पतले दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A57 को आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि आमतौर पर Samsung हर साल मार्च के आसपास अपनी Galaxy A-सीरीज के नए मॉडल पेश करता है, इसलिए माना जा रहा है कि यह फोन भी इसी समय के आसपास बाजार में आ सकता है।

संभावित फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A57 में 6.7-इंच का फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Samsung Exynos 1680 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 6GB, 8GB और 12GB RAM विकल्पों के साथ आ सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB ऑप्शन मिल सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A57 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A57 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है।

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A57 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत लगभग 539 यूरो करीब 57,900 रुपये हो सकती है। जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 609 यूरो करीब 65,400 रुपये बताई गई है। यह स्मार्टफोन Charcoal, Navy, Grey, Lilac और IcyBlue जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि असल कीमत और फीचर्स आने में थोड़ा समय लग सकता है।

यदि आप भी आने वाले दिनों में सैमसंग के नए फोन को लेने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं यह आपको मिड रेंज बजट में शानदार फीचर्स प्रदान कर सकता है। इसलिए आप 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here