
वनप्लस की ओर से टीज़ किया जा चुका है कि कंपनी इंडिया में अपना नया नोर्ड फोन लेकर आ रही है। बेहद ही जल्द OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च दिया जाएगा। ब्रांड द्वारा यह मोबाइल मार्केट में उतारे जाने से पहले ही वनप्लस नोर्ड 6 का रिटेल बॉक्स सामने आ गई है। इस बॉक्स के साथ ही स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हो गया है। वनप्लस नोर्ड 6 कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर भी दिया जाएगा।
वनप्लस नोर्ड 6 रिटेल बॉक्स टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। कई फोन स्पेक्स इस बॉक्स पर छपी हुई है। खुलासा हो गया है कि OnePlus Nord 6 को 9,000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। अभी तक कोई भी वनप्लस का मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में नहीं लाया गया है। वहीं लीक के अनुसार बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

फोन बॉक्स पर Snapdragon 8 series प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक अपकमिंग वनप्लस नोर्ड 6 इंडिया में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि Nord 5 को कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 पर लॉन्च किया था।
लीक में खुलासा हुआ है कि वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। रिटेल बॉक्स से साफ हो गया है कि इस मोबाइल में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो Sony सेंसर होगा और OIS तकनीक सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Nord 6 को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो ऑटोफोकस फीचर सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 6 5G फोन में ग्राहकों को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। फिलहाल स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन यह 6.78-इंच डिस्प्ले हो सकती है। यह 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी और इसे AMOLED पैनल पर लाया जाएगा। लीक के अनुसार वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन इंडियन मार्केट में Black, Mint और Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
बीते दिनों वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन की प्राइस रेंज भी लीक में सामने आ चुकी है। बताया गया है कि यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुए सीरीज के ही वनप्लस नोर्ड 5 की तुलना में कुछ महंगा रखा जा सकता है। गौरतलब है कि OnePlus Nord 5 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था और इसके 12GB + 512GB वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus Nord 6 का प्राइस 35 हजार से 40 हजार रुपये के बीच हो सकता है।

OnePlus Nord 6 5G फोन को अप्रैल के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा लेकिन अभी तारीख अनाउंस होना बाकी है। बताते चलें कि अगले हफ्ते 24 मार्च को OnePlus 15T चीन में लॉन्च हो रहा है। इसे 7,000mAh बैटरी पर लाया जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस 15टी 5जी फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं ब्रांड ने खुलासा कर दिया है कि यह नया वनप्लस फोन 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले सपोर्ट करेगा।











