vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च कंंफर्म, 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा यह नया 5G फोन

Join Us icon

vivo T5x 5G फोन हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 18,999 रुपये में शुरू होती है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है। वीवो ने बता दिया है कि बेहद जल्द टी5 प्रो भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। फोन टीज़र जारी करने के साथ ही ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि यह 9020mAh battery वाला vivo 5G फोन होगा।

vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने आधि​कारिक जानकारी दे दी गई है कि यह मोबाइल आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस विवो टी5 प्रो का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। इस पेज के जरिये खुलासा हुआ है कि यह वीवो 5जी फोन 9,020एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा और इसमें 120fps gaming मिलेगी।

कंपनी की ओर से अभी मोबाइल की विस्तृत डिटेल्स तो नहीं बताई गई है लेकिन बीते दिनो सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि vivo T4 Pro को इसी प्रोसेसिंग स्पीड वाले Snapdragon 7 Gen 4 पर लाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में नए स्मार्टफोन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं किया गया है। टी5 प्रो OriginOS 6 के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इस अपकमिंग विवो फोन को कंपनी द्वारा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

लीक की मानें तो vivo T5 Pro स्मार्टफोन में IP69 Pro रेटिंग भी मिल सकती है। यह विवो 5जी फोन 9,020mAh battery पर लॉन्च होगा, यह बात को कंफर्म हो गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले आए इस सीरीज़ के vivo T5x 5G में 7200mAh बैटरी दी गई है और यह मोबाइल 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here