
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro लॉन्च किया है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जो बड़ी 6300mAh Battery, 32MP Camera और AI features के साथ आया है। रेडमी ए7 प्रो 5जी फोन की कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है जिसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G का स्टार्टिंग प्राइस 12,499 रुपये है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट को 4GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जिसका प्राइस 13,499 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद रेडमी ए7 प्रो 5जी का इफेक्टिव प्राइस 11,499 रुपये पड़ेगा। रेडमी ए7 प्रो की सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी और इसे Black, Mist Blue व Sunset Orange कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G फोन Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते रेडमी 5जी फोन में माली जी57 जीपीयू लगाया गया है।
Redmi A7 Pro 5G फोन को कंपनी ने वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। गौरतलब है कि कंपनी वेबसाइट पर यह मोबाइल 6GB RAM के साथ भी लिस्ट हुआ है जिसकी कीमत अभी अनाउंस नहीं हुई है। यह सस्ता रेडमी 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

इस रेडमी 5जी स्मार्टफोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी एचडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफाइड है जिसके चलते ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को कम नुकसान पहुंचता है।
Redmi A7 Pro 5G फोन की बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6300एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस रेडमी फोन में 7.5W Reverse वायर्ड चार्जिंग तकनीक भी मिलती है जिसके चलते दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Redmi 5G फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
रेडमी ए7 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी इसे 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle To Search जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे। मोबाइल को पानी की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस लो बजट रेडमी फोन में OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।









