
Motorola के अगले फ्लैगशिप क्लैमशेल फोन Motorola Razr 70 Ultra को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की गई हैं। उम्मीद है इस बार कंपनी बड़े बदलाव की बजाय कुछ अहम बदलाव दे सकती है। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स देते हैं।
एंड्राइड हेडलाइंस के लीक के अनुसार, Motorola Razr 70 Ultra में 7-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2992 x 1224 पिक्सल बताया जा रहा है। वहीं, बाहर की तरफ 4-इंच का कवर स्क्रीन दिया जा सकता है। जो 1080 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। डिजाइन और वजन की बात करें तो लीक में कहा गया है कि इसमें पूर्व मॉडल के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जिससे लगता है कि कंपनी इस बार डिजाइन को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं कर रही है।

परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Motorola Razr 70 Ultra फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो कि पिछले जेनरेशन में भी देखा गया था। इसके साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। ऐसे में जो यूजर्स बड़े अपग्रेड की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें थोड़ा निराशा हो सकती है। हालांकि, फोन Android 16 पर रन कर सकता है। जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola अपने अपकमिंग हैंडसेट Razr 70 Ultra में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।
लीक में बदलाव बैटरी को लेकर सामने आया है। Razr 70 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पूर्व मॉडल की 4700 mAh की तुलना में करीब 6 प्रतिशत ज्यादा है। चार्जिंग सपोर्ट 68W ही रहने की संभावना है। यह अपग्रेड डेली यूज में बेहतर बैटरी बैकअप दे सकता है।
कंपनी Pantone के साथ कलर ट्यूनिंग को बरकरार रखेगी। जिससे फोटोग्राफी में बेहतर कलर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Pantone Cocoa Wood और Orient Blue Alcantara जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है, जो इसे अलग लुक प्रदान कर सकता है।

लेटेस्ट लीक से लगता है Motorola Razr 70 Ultra इस बार पूरी तरह नए बदलावों के साथ नहीं बल्कि हल्के बदलाव ला सकता है। बेहतर बैटरी इसके अपग्रेड के रूप में सामने आ रही है, जबकि बाकी खूबियां काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही रह सकती है। यदि आप आने वाले दिनों में नया फ्लिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









