
मोटोरोला की Razr 70 सीरीज को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले Evan Blass द्वारा शेयर किए गए नए प्रेस रेंडर्स में आगामी Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन सामने आया है। इसमें बड़ा एज-टू-एज कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला है। जबकि अंदर की तरफ पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ क्लीन फोल्डेबल स्क्रीन देखने को मिलती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra इस बार नए और यूनिक कलर ऑप्शंस के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी “Orient Blue Alcantara” और “Pantone Cocoa Wood” जैसे फिनिश पेश कर सकती है, जो इस सेगमेंट में अलग हो सकते हैं। फोन के एक वैरियंट में सॉफ्ट-टच फैब्रिक जैसा टेक्सचर और पर्पल टोन देखने को मिलता है, जबकि दूसरा वुड-इंस्पायर्ड ब्राउन फिनिश के साथ दिखा है। इससे साफ है कि मोटोरोला सिर्फ कलर ही नहीं बल्कि मटेरियल के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इसके अलावा, हिंज मैकेनिज्म को भी बेहतर बनाया गया है, हालांकि इसकी असली मजबूती का अंदाजा लॉन्च के बाद ही लगेगा।
razr 70 ultra pic.twitter.com/DF2SrGddAi
— Evan Blass (@evleaks) April 22, 2026
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra में करीब 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो इसे दूसरे फ्लिप फोंस के मुकाबले ज्यादा यूजेबल बना सकता है। कैमरा सेटअप में डुअल 50MP सेंसर दिए जा सकते हैं, जिसमें AI फीचर्स के जरिए फोटोग्राफी को बेहतर किया जा सकता है।
परफॉरमेंस मामले में Motorola Razr 70 Ultra फोन पावरफुल हो सकता है, क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 या फिर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज भी दिया जा सकता है। हालांकि चिपसेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन कंपनी फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस प्रदान कर सकती है।
बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले Motorola Razr 60 Ultra के 4,700mAh से ज्यादा है। इससे यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। वहीं ,चार्जिंग स्पीड पहले की तरह 68W ही हो सकती है, यानी इस मामले में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Motorola Razr 70 Ultra में डिजाइन और बैटरी में सुधार के साथ नया चिपसेट दिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम लग रही है। अगर आप पहले से फ्लिप फोन उपयोग कर रहे हैं, तो यह अपग्रेड सही लग सकता है, लेकिन अगर आपके पास Motorola Razr 60 Ultra है, तो आप बदलना नहीं चाहेंगे। हालांकि अभी असल जानकारी के लिए ब्रांड के ऐलान का वेट करना होगा। इसलिए हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









