
टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने मोबाइल गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए अपना नया और पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन स्पेशल डिजाइन पर बना है जिसमें गेमिंग शोल्डर बटन भी मिलते हैं। डेडिकेटेड फिजिकल कंट्रोल्स, एडवांस थर्मल मैनेजमेंट और पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही इस फोन के सॉफ्टवेयर को भी शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड किया गया है।
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 8400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन Mali-G720 MC6 GPU सपोर्ट करता है।

Infinix GT 50 Pro 5G फोन 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2800हर्ट्ज़ इंटेंट टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix GT 50 Pro 5G फोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही यह मोबाइल 30W wireless चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को कंपनी ने 3 साल की एंड्रॉयड ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसे LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage से लैस किया है। यह मोबाइल IP64 रेटिंग के आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देता है। वहीं Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और NFC के साथ फोन में IR Blaster भी मिलता है।

Infinix GT 50 Pro इंडोनेशिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत Rp 6,999,000 यानी तकरीबन 38,290 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 512GB storage वाले टॉप वेरिएंट को Rp 7,999,000 यानी तकरीबन 43,690 रुपये में लॉन्च किया गया है। इंडोनेशिया में यह स्मार्टफोन Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier कलर में बिकेगा।









