Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च डेट आई सामने, जानें किस दिन लॉन्च हो सकता है यह नया पावरफुल फोन

Join Us icon

रेडमी पहले ही अनाउंस कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘टर्बो सीरीज’ का नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लेकर आ रही है। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन होगा जो बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा। ब्रांड की ओर से अभी मोबाइल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि रेडमी टर्बो 5 18 जून को भारत में लॉन्च हो सकता है।

Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च डेट

रेडमी टर्बो 5 इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट द्वारा शेयर की गई है। अपनी रिपोर्ट में इस टेक वेबसाइट ने दावा किया है कि रेडमी कंपनी 18 जून को इंडिया में दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी। लीक के अनुसार इस दिन Redmi Turbo 5 और Redmi 17 5G फोन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। रेडमी 17 को तो कंपनी ने अभी पर्दे के पीछे ही रखा है लेकिन रेडमी टर्बो 5 को खूब टीज़ किया जा रहा है।

शाओमी इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर Redmi Turbo 5 की माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है जहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की जा रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ ही दिनों में रेडमी टर्बो 5 इंडिया लॉन्च डेट भी ऑफिशियली अनविल कर दी जाएगी। बहरहाल यह तारीख 19 जून ही होगी या कुछ और, इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इंडियन मार्केट में लाया जा रहा Redmi Turbo 5 भी चीनी मॉडल वाली स्पेक्स के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट लगा है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है।

चाइना में Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान मोबाइल गर्म ना हो, इसके लिए स्मार्टफोन में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। रेडमी का दावा है कि इस 5जी फोन में 2K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं। चाइना में तो यह LPDDR5X Ultra RAM पर पेश किया गया है और इंडिया में भी यही रैम टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

Redmi Turbo 5

रेडमी 5जी फोन में 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन स्क्रीन Wet Hand Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। चाइना मॉडल में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 7560mAh battery से लैस कर चानी मार्केट में लॉन्च किया गया है। था। उम्मीद है कि यही बड़ी बैटरी इंडिया मोबाइल यूजर्स को भी मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi Turbo 5 में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस Redmi 5G फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here