
इंडिया मोबाइल ब्रांड लावा ने पिछले साल सितंबर 2025 में सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G भारत में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जो 5000mAh बैटरी और Unisoc T765 प्रोसेसर जैसी स्पेक्स सपोर्ट करता है। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि अगले महीने Lava Bold N2 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा।
Lava Bold N2 5G लॉन्च डिटेल
लावा बोल्ड एन2 5जी फोन 3 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस अपकमिंग लावा 5जी फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यहां मोबाइल के नाम के साथ ही फोन लॉन्च डेट और इसका डिजाइन भी टीज़ कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में Lava Bold N2 5G अमेजन पर बिकेगा। माइक्रोसाइट पर यह 5जी फोन ब्लू कलर में दिखाया गया है।

Lava Bold N2 5G प्राइस रेंज
यह लावा का 5जी फोन लो बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा और हमारा अनुमान है कि Lava Bold N2 5G का स्टार्टिंग प्राइस 11,999 रुपये के करीब हो सकता है। इस रेट पर कंपनी 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट ला सकती है। वहीं अगर लावा बोल्ड एन2 5जी फोन 6GB RAM पर लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत 14,499 रुपये के करीब रखी जा सकती है। बहरहाल मोबाइल के पुख्ता प्राइस के लिए 3 जून का इंतजार करना होगा।
Lava Bold N2 5G स्पेसिफिकेशन्स डिटेल
कंपनी की ओर से अपकमिंग 5जी फोन लावा बोल्ड एन2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन, हमारा अनुमान है कि यह स्मार्टफोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। बताते चलें कि यह ऑक्टा-कोर सीपीयू है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी LPDDR4X RAM पर ला सकती है।
लावा ने फोन की माइक्रोसाइट पर खुलासा कर दिया है कि Lava Bold N2 5G फोन को Android 16 पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह क्लीन एंड्रॉयड वर्जन होगा जिसमें कोई एक्स्ट्रा यूआई लेयर नहीं दी जाएगी। इस एंड्रॉयड फोन में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को 2 या 3 साल की एंड्रॉयड जेनरेशन अपडेट के साथ लेकर आएगी।

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5G फोन 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। लावा बोल्ड एन1 5जी फोन में भी ऐसा ही कैमरा सेटअप दिया गया था। अपकमिंग बोल्ड एन2 में 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। पहले वाले में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी थी।
बैटरी के मामले में भी Lava Bold N2 5G फोन पहले वाले Bold N1 5G मॉडल कीे तुलना में बेहतर किया जा सकता है। बोल्ड एन1 को 5000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था। नए वाला बोल्ड एन2 6000mAh battery पर पेश हो सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W या 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।









