HMD Grand के रेंडर्स लीक, 6000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

HMD जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जिसे HMD Grand नाम से लाया जा सकता है। लेटेस्ट लीक में इसके रेंडर्स, प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। नई जानकारी के अनुसार HMD इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और शानदार सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दे सकता है। आइए, आगे आपको संभावित डिटेल्स देते हैं।

HMD Grand स्पेसिफिकेशंस और कलर्स

लीक के अनुसार HMD Grand में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में सेंटर पंच-होल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे इसका फ्रंट लुक पहले के कुछ बजट HMD फोंस से ज्यादा अच्छा लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन Florida Blue और Titanium Black कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।

HMD Grand में कैमरा शानदार हो सकता है। लीक के अनुसार फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है। बजट स्मार्टफोन कैटेगरी के हिसाब से यह कैमरा सेटअप बेहतर माना जा सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करना पसंद करते हैं।

लीक के अनुसार HMD Grand में Qualcomm Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। हालांकि, इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा। परफॉरमेंस की बात करें तो यह प्रोसेसर सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, डेली ऐप्स और हल्की गेमिंग के लिए ठीक-ठाक माना जा सकता है। हालांकि यह फोन हेवी गेमिंग करने वालों के लिए नहीं होगा। वहीं, फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

लीक में दावा किया गया है कि HMD Grand में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बड़ी बैटरी और चार्जिंग की वजह से फोन की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। अन्य फीचर्स के रूप में डुअल स्पीकर्स, NFC, Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 5 तकनीक दी जा सकती है।

फिलहाल कंपनी की ओर से HMD Grand की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक स्पेसिफिकेशंस देखकर लगता है कि HMD इस फोन को बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ ला सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो ब्रांड के ऐलान का वेट करना होगा। हम आपको इसकी आगे भी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here