
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पिछले कुछ महीनों से लीक में सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने इस फोल्डेबल डिवाइस को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन सितंबर में आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, अब एक नए लीक में इसके डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iPhone Ultra केस रेंडर्स डिजाइन लीक
सामने आए केस रेंडर्स में कथित iPhone Ultra का डिजाइन कई एंगल से दिखाई दिया है। डिवाइस ब्लैक कलर फिनिश में नजर आया है। लीक के अनुसार फोन में इनबिल्ट MagSafe सपोर्ट नहीं होगा। यानी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के लिए यूजर्स को केस का उपयोग करना पड़ सकता है।
रेंडर्स में यह भी नजर आया है कि फोन के वॉल्यूम बटन टॉप एज पर दिए जा सकते हैं, जबकि पावर बटन दाईं तरफ मौजूद हो सकता है। पावर बटन के नीचे एक कटआउट भी नजर आया है, जिसे एंटीना बैंड के लिए माना जा रहा है। फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी हद तक iPhone Air जैसा दिखता है। इससे लगता है कि Apple अपने आने वाले डिवाइस में नया डिजाइन दे सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Ultra अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.7mm पतला हो सकता है, जबकि फोल्ड होने पर इसकी मोटाई करीब 9.23mm रही सकती है। यह इसे अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोंस में शामिल कर सकता है।
आगामी iPhone Ultra फोन में 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर स्क्रीन मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इनर डिस्प्ले में चौड़ा आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। जिससे मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक्स के अनुसार iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। फोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी Touch ID को पावर बटन में इंटीग्रेट कर सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए यदि आप इस फोन को लेने के इच्छुक है तो आगे के अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको जानकारी मिलती रहेगी।








