
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने अप्रैल महीने में भारत में अपनी ‘ए सीरीज’ के दो सस्ते स्मार्टफोन Redmi A7 और Redmi A7 Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही 4जी स्मार्टफोन हैं जो लो बजट सेगमेंट में लाए गए थे। अब कंपनी ने इन दोनों सस्ते मोबाइल्स की कीमत पर इजाफा कर दिया है। रेडमी ए7 4जी और रेडमी ए7 प्रो 4जी स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं और आज से ही कंपनी वेबसाइट पर नए रेट पर बिके शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।
Redmi A7 4G प्राइस
रेडमी ए7 4जी फोन 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी ने मोबाइल का रेट 1,000 रुपये बढ़ा दिया है जिसके बाद इसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi A7 4G की कीमत 11,499 रुपये हो गई है। यह स्मार्टफोन 3GB RAM + 64GB Storage पर खरीदा जा सकता है जो Black और Sky Blue कलर में बिकेगा।

Redmi A7 Pro 4G प्राइस
रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB Storage के साथ 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब फोन प्राइस हाइक के बाद इस सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 12,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे। रेडमी ए7 प्रो को Sunset Orange और Black कलर में परचेज किया जा सकता है।
Redmi A7 4G स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
यह 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टेक्नोलॉजी 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर फोन को 6GB RAM की पावर देती है। Redmi A7 4G फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह रेडमी का मोबाइल LPDDR4X RAM तकनीक सपोर्ट करता है।

Redmi A7 4G स्मार्टफोन में 6.88-इंच की एचडी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 600निट्स ब्राइटनेस मिलती है। ज्यादा देर फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए मोबाइल को फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है। फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 4G मोबाइल में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 5200एमएएच बैटरी मौजूद है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। मोबाइल 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। ग्राहकों को इस फोन में 3.5एमएम जैक भी मिलेगा। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है।
Redmi A7 Pro 4G स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए मोबाइल में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। ग्राहकों को इस सस्ते फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन 6.9-इंच की एचडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। इस एलसीडी डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। यह मोबाइल स्क्रीन फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यह Wet Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्मार्टफोन स्क्रीन पर बिना परेशानी का किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन 6300mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसमें 7.5W Reverse चार्जिंग भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम जैक, 200% सुपर वॉल्यूम मोड और IP52 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।








