
Vivo के दो नए स्मार्टफोंस ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकते हैं। क्योंकि आगामी Vivo Y500 और Vivo V70 Lite 4G फोंस Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किए गए हैं। इन लिस्टिंग्स से दोनों डिवाइस के नाम और मॉडल नंबर सामने आए हैं। हालांकि फिलहाल इनके ज्यादा फीचर्स अभी पता नहीं चले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन मोबाइल्स को लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे लिस्टिंग और संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y500 और Vivo V70 Lite 4G Bluetooth SIG लिस्टिंग
Bluetooth SIG डेटाबेस के अनुसार Vivo Y500 को तीन मॉडल नंबरों के साथ देखा गया है, जिनमें V2627, V2634 और V2635 शामिल हैं। खास बात यह है कि यह डिवाइस पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Vivo Y500 5G से अलग मॉडल हो सकता है।

यदि बात करें V2604 मॉडल नंबर की तो यह स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 4G नाम के साथ डेटाबेस पर दिखाई दिया है। फिलहाल Bluetooth SIG लिस्टिंग में इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस का जिक्र नहीं किया गया है।
Vivo V70 Lite 4G डिटेल्स लीक
Vivo V70 Lite 4G इससे पहले FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। FCC लिस्टिंग में इसके कुछ प्रमुख फीचर्स सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें 7,920mAh बैटरी दी जा सकती है। बैटरी का मॉडल नंबर BB65 बताया गया है।
Vivo V70 Lite 4G फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट का भी जिक्र किया गया है। इतनी बड़ी बैटरी को देखते हुए माना जा रहा है कि Vivo इस डिवाइस को लंबा बैकअप चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर ला सकता है।
Vivo ने अभी तक ऊपर बताए गए दोनों डिवाइस के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लगातार सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई देने के बाद माना जा रहा है कि Vivo Y500 और Vivo V70 Lite 4G जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। हमें आने वाले दिनों में इन डिवाइस की और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









