100MP Selfie और दो 200MP Camera के साथ OPPO Find X10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स लीक

Join Us icon

ओपो ने पिछले महीने ही इंडिया में OPPO Find X9s और Find X9 Ultra को लॉन्च किया है। इनसे पहले सीरीज में OPPO Find X9 और Find X9 Pro उतारे जा चुके हैं। अब खबर आ रही है कि फाइंड एक्स9 सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है और आने वाले महीनों में ‘फाइंड एक्स10 सीरीज’ पेश कर दी जाएगी। इसी सीरीज के अपकमिंग मोबाइल फोन OPPO Find X10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

इस अपकमिंग ओपो फोन की डिटेल्स चीनी टिपस्टर ​डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर पोस्ट की है जिसकी जानकारी हमें इंडियन टिपस्टर गैजेट्सडाटा द्वारा प्राप्त हुई है। लीक में OPPO Find X10 Pro Max के प्रोसेसर और कैमरा सहित मोबाइल डिस्प्ले व डिजाइन की जानकारी भी शेयर की गई है। लीक की मानें तो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स तो इसी साल लॉन्च होगा लेकिन सीरीज के ultra मॉडल को कंपनी अगले साल ही मार्केट में उतारेगी।

OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है। लीक्स में इसे 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर ​बताया जा रहा है जिसी टॉप क्लॉक स्पीड 5.0गीगाहर्ट्ज़ तक जा सकती है। यानी कहा जा सकता है कि यह मीडियाटेक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर बन सकता है।

फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन की ही बात करें तो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में डुअल 200MP Camera सेंसर मिल सकते हैं। इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो 1/1.3 इंच वाला HPC सेंसर होगा। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का ही persicope लेंस देखने को मिल सकता है।

oppo-find-x9-ultra-india-launch-price-200mp-camera-7050mah-battery-snapdragon-8-elite-gen-5
OPPO Find X9 Ultra

लीक के अनुसार फोन को पेरिस्कोप सेंसर 1/1.28 इंच का OV52B लेंस हो सकता है। वहीं Find X10 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल ​किया जा सकता है। रोचक बात यह है कि लीक में ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन में 100 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। अभी तक कोई भी फोन 100MP selfie कैमरा पर लॉन्च नहीं हुआ है।

अपकमिंग ओपो 5जी फोन फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में 6.89-इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार फोन में 2K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है जो LTPO OLED पैनल पर बनी होगी। वहीं मोबाइल को वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। लीक में तो OPPO Find X10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स काफी तगड़ी लग रही है, लेकिन अभी इन्हें पुख्ता नहीं माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here