iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन और नए कलर लीक, Apple इस बार कर सकता है बदलाव

Join Us icon

Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर लॉन्च से नई डिटेल्स सामने आई हैं। दरअसल लीक हुई इमेज में कथित iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के डमी यूनिट्स देखे गए हैं, जिनमें चार नए कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Apple अपनी Pro सीरीज में पहले से ज्यादा बोल्ड और अलग रंग पेश कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 18 Pro सीरीज कलर लीक

लीक हुई तस्वीरों में iPhone 18 Pro सीरीज को Dark Cherry, Light Blue, Black और Silver फिनिश में देखा गया है। अगर ये लीक सही साबित होता है तो Apple कई सालों बाद अपनी Pro लाइनअप में ज्यादा आकर्षक और यूनिक कलर ऑप्शन ला सकता है।

पिछले साल आए Cosmic Orange वैरियंट को यूजर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी ऐसा ही पैटर्न अपना सकती है। इनमें खासतौर पर Dark Cherry और Light Blue सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

डिजाइन में बदलाव की उम्मीद नहीं

लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही दिखाई दे सकता है। फोन में वही कैमरा लेआउट और लगभग समान बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि Apple इस बार पूरी तरह नया डिजाइन लाने की बजाय मौजूदा डिजाइन को ही और ज्यादा प्रीमियम और बेहतर फिनिश के साथ पेश करेगा। कंपनी संभवतः डिजाइन में बदलाव की जगह इंटरनल अपग्रेड्स पर फोकस कर सकती है।

iPhone 18 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिप बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी दे सकता है।

कैमरा सेटअप में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई सप्लाई चेन रिपोर्ट्स और एनालिस्ट्स लंबे समय से कैमरा सुधार की बात कर रहे हैं। Dynamic Island में भी कुछ बदलाव किए जाने की संभावना जताई गई है।

अभी कुछ कंफर्म नहीं है, लेकिन Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकता है। फिलहाल इसका नाम स्पष्ट नहीं है। इसे iPhone Fold, iPhone Ultra या किसी अन्य नाम से पेश किया जा सकता है।

Apple की Pro सीरीज अब तक ज्यादातर क्लासिक और सिंपल कलर ऑप्शन में आती रही है। ऐसे में Dark Cherry और Bright Blue जैसे नए रंग iPhone 18 Pro लाइनअप को पहले से ज्यादा अलग बना सकते हैं। यदि आप आने वाले महीनों में नए एप्पल डिवाइस लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here