
सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज 9 जून से देश में नया मोबाइल सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले महीने Lava Bold N2 5G भारत में लॉन्च किया था। इस नए स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू हो रही है। लावा बोल्ड एन2 मार्केट में मौजूद सबसे नए और सबसे 5जी फोन में से एक है। इसमें 6000mAh battery लगी है और एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की पावर भी मिलती है। इस सस्ते 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N2 5G प्राइस
लावा बोल्ड एन2 5जी फोन को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 64GB Storage दी गई है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। Lava Bold N2 5G का प्राइस 12,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद नए मोबाइल को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 5G को अमेजन एक्सक्लूसिव फोन के तौर पर लाया गया है और इसी शॉपिंग साइट से ही मोबाइल को खरीदा जा सकता है। लावा बोल्ड एन2 5जी फोन पर डिस्काउंट सीमित समय के लिए ही लाया गया है जो सिर्फ फर्स्ट सेल में ही मिलेगा। यानी आज ही यह सस्ता 5जी स्मार्टफोन छूट के साथ 11,999 रुपये में परचेज कर सकते हैं। यह नया स्मार्टफोन Regal Gold और Billionaire Blue कलर में पाया जा सकता है। गौरतलब है कि लावा कंपनी इस सस्ते 5जी फोन के साथ Free Home Service की सुविधा भी दे रही है।
Lava Bold N2 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड एन2 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। यह तकनीक मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इस सस्ते 5जी फोन को 8GB RAM की ताकत देती है। यह मोबाइल स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर काम करता है। इस ओएस में कोई एक्सटर्नल यूआई लेयर नहीं दी गई है जिसके चलते बोल्ड एन2 5जी स्मार्टफोन में ब्लोट-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है।

यह नया Lava 5G फोन बोल्ड एन2 भारतीय बाजार में UNISOC T8200 चिपसेट पर लाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Bold N2 5G फोन का AnTuTu score 4,94,019 आ चुका है। स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR4X RAM दी गई है।
लावा बोल्ड एन2 बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में तगड़ी 6000mAh battery दी है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में तकरीबन 815 मिनट तक YouTube स्ट्रीम की जा सकती है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पूरे 1 घंटे यूट्यूब चलाने में फोन की बैटरी सिर्फ 5% कम हुई थी। वहीं Lava Bold N2 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

सस्ता 5जी फोन लावा बोल्ड एन2 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन जो एलसीडी पैनल पर बनी है। कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इस प्राइस रेंज के 5जी मोबाइल में दिया जाना वाकई में अच्छा है। लावा बोल्ड एन2 5जी फोन स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश है जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।
Lava Bold N2 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा बोल्ड एन2 5जी मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।









