
ओपो ने पिछले महीने ही चाइना में अपनी रेनो 16 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों ही 200MP Camera वाले फोन हैं जो भारतीय बाजार में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ओपो रेनो 16 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल को अब गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। इस सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म अपकमिंग ओपो फोन से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।
OPPO Reno 16 गीकबेंच डिटेल्स
ओपो रेनो 16 5जी फोन को गीकबेंच पर CPH2865 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन के ग्लोबल वर्जन है जो चीन के बाहर अन्य बाजारों में लाया जाएगा। इंडिया में भी इसी मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर में जहां 1240 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं, इस ओपो 5जी फोन ने 3994 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है।
OPPO Reno 16 5G फोन के ग्लोबल मॉडल की गीकबेंच लिस्टिंग आज 9 जून को ही सामने आई है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस दिखाया गया है। इसके साथ कलरओएस 16 दिया जा सकता है। वहीं गीकबेंच पर यह ओपो मोबाइल 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में फोन को 8GB RAM पर भी लाया जा सकता है।
ओपो रेनो 16 के ग्लोबल मॉडल में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर सामने आई है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी गीकबेंच पर 1.84GHz बताई गई है और इसी टॉप क्लॉक स्पीड 2.80GHz है। गीकबेंच से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने इस ओपो के फोन में Adreno 722 जीपीयू दिया जाएगा।

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 5जी फोन के चाइना मॉडल की बात करें तो इसमें 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह नया ओप्पो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एसजीएस सर्टिफाइड ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 16 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical व 120x digital zoom वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ओपो रेनो 16 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16 5G फोन में तगड़ी 6700mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC चार्जिंग मौजूद है। चाइना में इस ओप्पो मोबाइल को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। इंडिया में यह ओपो 5जी फोन किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।











