
Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को जल्द ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकता है। बता दें कि इसके तहत Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro चीन में पहले ही आ चुके हैं। वहीं, ग्लोबली आने से पहले यह श्रृंखला यूरोप की एक रिटेलर वेबसाइट पर दिखाई दी है। इस लिस्टिंग में Reno 16 सीरीज के अन्य मॉडल, कलर्स और संभावित कीमत की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल देते हैं।
रिटेलर वेबसाइट पर दिखे Oppo Reno 16 मॉडल्स
Oppo Reno 16 सीरीज को इटली की रिटेलर वेबसाइट Epto पर देखा गया है। हालांकि ज्यादातर मॉडल्स के साथ “कमिंग सून” लिखा हुआ है, लेकिन लिस्टिंग में कीमत और स्टोरेज विकल्प की जानकारी मिल गई है।
लीक के मुताबिक वेबसाइट पर Oppo Reno 16 5G, Oppo Reno 16 FS 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G को लिस्ट किया गया है। इसमें से कुछ मॉडल्स Black और White कलर विकल्प में नजर आए हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 16 5G Bundle मॉडल की कीमत €890.91 यानी लगभग 88,200 रुपये बताई गई है। वहीं, Reno 16 FS 5G की कीमत €791.90 करीब 78,400 रुपये और Reno 16 Pro 5G की कीमत €1,087.90 लगभग 1,07,700 रुपये देखी जा सकती है।
रिटेलर वेबसाइट पर मौजूद तस्वीरों से लगता है कि कुछ मॉडल्स के साथ बॉक्स में charging adapter और protective case भी दिए जा सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर स्मार्टफोन के ज़्यादा फीचर्स की जानकारी नहीं है।
Oppo Reno 16 5G फीचर्स
हाल ही में Oppo Reno 16 का ग्लोबल मॉडल Geekbench डेटाबेस पर भी देखा गया था। यह मॉडल CPH2865 नंबर के साथ सामने आया था। बेंचमार्क जानकारी के अनुसार फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
लिस्टिंग में यह भी बताया गया था कि फोन 12GB RAM और Android 16 के साथ आ सकता है। Geekbench टेस्ट में डिवाइस ने single-core में 1,240 अंक और multi-core में 3,994 अंक हासिल किए थे।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 16 के ग्लोबल वर्जन में 6.32 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। कैमरा के मामले में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

Oppo Reno 16 Pro में कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, फिलहाल कंपनी की तरफ से लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। आप 91मोबाइल्स पर इन फोंस के अपडेट लागतार ले सकते हैं।









