Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200MP कैमरा और 200mm Zoom सपोर्ट, ZEISS Teleconverter फीचर हुआ कंफर्म

Join Us icon

Vivo पिछले कुछ दिनों से अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को लगातार टीज कर रहा है। वहीं, अब कंपनी के हेड ने इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी और अहम जानकारियां शेयर की हैं। ब्रांड के Vice President Huang Tao और Product Manager Han Boxia ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट Weibo पर नए पोस्ट के जरिए फोन के डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स की पुष्टि की है। आइए, आगे आपको अब तक आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

Vivo X Fold 6 कैमरा डिटेल्स

आगामी Vivo X Fold 6 का कैमरा सेटअप पहले से और भी तगड़ा होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें Samsung HPB सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह 1/1.4-इंच सेंसर, f/1.68 अपर्चर और CIPA 4.5 लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा। यानी यह दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है, जिसमें ZEISS APO प्रमाणित पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहा है।

Vivo X Fold 6 के कैमरा में Sony LYT-602 सेंसर का इस्तेमाल होगा। कंपनी के अनुसार Vivo ZEISS Teleconverter G2 की मदद से फोन में 200mm तक की फोकल लेंथ का सपोर्ट मिलेगा। जिससे लंबी दुरी की तस्वीर भी आसानी से ली जा सकती है। फोन में Vivo का V3+ इमेजिंग चिप भी मिलेगा। जो AI आधारित फोटोग्राफी फीचर्स को बेहतर बनाएगा। इसके साथ 23mm से 100mm तक कई पोर्ट्रेट फोकल लेंथ विकल्प और फुल-फोकस फ्लैश सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Vivo X Fold 6 डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Vivo X Fold 6 फोन प्रीमियम लुक के साथ पेश होने वाला है। कंपनी नया Blue Hole ऑप्शन भी ला रही है। जो गहरे समुद्री नीले रंग से प्रेरित बताया जा रहा है। फोन में गोल किनारों और नए मेटल फ्रेम का उपयोग किया गया है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना ज्यादा आरामदायक होगा। साथ ही कंपनी इसे पतला और हल्का रखने वाली है।

Vivo X Fold 6 डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X Fold 6 में 8.02-इंच की इंटरल स्क्रीन मिलेगी। जिसमें Samsung का नया M14 एमिसिव मैटेरियल उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले 5,000nits तक की पीक ब्राइटनेस दे सकते हैं। वहीं, रात में आरामदायक इस्तेमाल के लिए इसमें 1-nit लो-ब्राइटनेस मोड भी मिलेगा। फोन TUV Rheinland Global Eye Protection 3.0 सर्टिफकेशन से भी लैस होगा।

Vivo X Fold 6 बैटरी और अन्य डिटेल्स 

कंपनी के मुताबिक Vivo X Fold 6 को बड़े डिस्प्ले और AI आधारित प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें नया Atomic Workbench फीचर मिलेगा। जिसकी मदद से यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर एक साथ कई ऐप्स चला सकेंगे। यह फीचर OriginOS 6 Fold के साथ काम करेगा और मल्टीटास्किंग अनुभव को पहले से ज्यादा स्मूद बना देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X Fold 6 में लगभग 6,900mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को इसी महीने के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

यदि आप फोल्ड फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो Vivo X Fold 6 के लिए रुक सकते हैं। यह एक तगड़ा विकल्प बनने वाला है। हम आपको लॉन्च डेट या अन्य कोई भी अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here