Huawei Pura 90 Series 14 जुलाई को होगी ग्लोबली लॉन्च, जानें अब तक सामने आए फीचर्स

Join Us icon

Huawei ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि 14 जुलाई को मलेशिया के कुआलालंपुर में ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें कंपनी Huawei Pura 90 Series को ग्लोबल बाजारों में पेश करेगी। इससे पहले इस फ्लैगशिप सीरीज को इसी साल चीन में लॉन्च किया गया था। जिसमें Huawei Pura 90, Huawei Pura 90 Pro और Huawei Pura 90 Pro Max जैसे तीन मॉडल्स आए थे।

14 जुलाई को होगा ग्लोबल लॉन्च इवेंट

Huawei का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 14 जुलाई को कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल ग्लोबल बाजारों के लिए फोंस की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान ग्लोबल प्राइस और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर की जाएगी।

Huawei Pura 90 सीरीज के फीचर्स

Huawei Pura 90 में 6.84-इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसे केवल 6.9mm मोटाई और 203 ग्राम वजन के साथ पेश किया है। जिससे यह बड़ी बैटरी होने के बावजूद पतला और हल्का मॉडल है।

Huawei Pura 90 Pro में 6.6-इंच डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। जो f/1.4 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 12.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Huawei Pura 90 Pro Max है। इसमें 6.9-इंच डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा, 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। यह कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है।

Huawei Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max में नया Kirin 9030S प्रोसेसर दिया गया है। जो AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है। दोनों स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, Kunlun Glass प्रोटेक्शन और HarmonyOS 6.1 पर काम करते हैं। इसके अलावा दोनों मॉडल्स में 13MP फ्रंट कैमरा, 4x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम और कई AI फोटोग्राफी फीचर्स भी दिए गए हैं।

कंपनी 14 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कीमत, उपलब्धता और अन्य जानकारियां शेयर करेगी। अगर आप प्रीमियम कैमरा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Huawei Pura 90 Series का वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here